Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Argument over bike without number plate, challan of Rs 19,000

Charkhi Dadri News: बिना नंबर प्लेट की बाइक पर बहस, 19 हजार का चालान

Sat, 07 Nov 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Argument over bike without number plate, challan of Rs 19,000
युवक को कंधे पर लगे स्टार दिखाते हुए एसएचओ विक्रांत सिंह। 
चरखी दादरी। धनतेरस पर बाजारों में यातायात व्यवस्था संभाल रही पुलिस को एक अनोखे मामले का सामना करना पड़ा। वाहन जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक को रोकने पर बहस छिड़ गई। बाइक चालक ने कांस्टेबल के चालान काटने के अधिकार पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

युवक ने कांस्टेबल को कानून और अधिकारों का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया। उसने दावा किया कि केवल दो स्टार वाला पुलिस अधिकारी ही चालान काट सकता है। युवक ने अपनी बात के समर्थन में डीजीपी के आदेशों का भी हवाला दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस और युवक के बीच काफी बहस हुई।
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर थाना प्रभारी विक्रांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने युवक को अपनी वर्दी पर लगे तीन स्टार दिखाए। उन्होंने चालान काटने के अधिकार को लेकर चल रही बहस का जवाब दिया। इसके बाद पुलिस ने बाइक की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर शहर के बाजारों में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ थी। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग वाहनों से बाजार पहुंचे थे। ऐसे में यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही थीं। इसी दौरान यह घटनाक्रम स्प्लेंडर बाइक चालक और पुलिसकर्मियों के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed