फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Apply till 16 for the entrance examination of Rewari Sainik School.

Charkhi Dadri News: रेवाड़ी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए 16 तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
Apply till 16 for the entrance examination of Rewari Sainik School.
चरखी दादरी। सैनिक स्कूल रेवाड़ी में छठी और नौवीं कक्षा में सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए 21 जनवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी 16 दिसंबर तक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। वहीं, 21 जनवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधारित प्रणाली पर होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला सैनिक बोर्ड की अध्यक्ष मनदीप कौर ने बताया कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2024 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लड़के व लड़कियां छठी कक्षा में प्रवेश लेने के लिए पात्र हैं। इसी प्रकार नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आयु सीमा 31 मार्च 2024 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नौवीं कक्षा में भी छात्र व छात्राएं दोनों दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सामान्य श्रेणी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस 650 रुपये और अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 500 रुपये है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान सैनिक स्कूल रेवाड़ी में प्रवेश के लिए छठी कक्षा में 80 सीटें हैं जिनमें से 70 लड़के और 10 लड़कियों की हैं। नौवीं कक्षा में 45 सीटें हैं जिनमें से 41 लड़के की और चार लड़कियों की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यूं आरक्षित हैं सीटें
उपायुक्त ने बताया कि 67 प्रतिशत सीटें उस राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों के लिए आरक्षित हैं जहां सैनिक स्कूल स्थित है। 33 प्रतिशत सीटें अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। गृह राज्य व केंद्र शासित प्रदेश और अन्य राज्य व केंद्र शासित प्रदेश कोटा की प्रत्येक श्रेणी की सीटें आरक्षित की गई हैं। उन्होंने बताया कि 15 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के लिए 7.5 प्रतिशत और केंद्रीय सूची के अनुसार गैर क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) से संबंधित अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के लिए 27 प्रतिशत सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed