फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Applications sought for apprenticeship in various trades in roadways

रोडवेज में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षु के लिए मांगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Applications sought for apprenticeship in various trades in roadways
चरखी दादरी। दादरी रोडवेज डिपो वर्कशॉप में विभिन्न ट्रेडों में 59 प्रशिक्षु नियुक्त किए जाएंगे। उम्मीदवारों को वेब पार्टल पर 26 सितंबर तक एपीपीआरईएनटीसीईएसएचआईसी डाट जीओवी डाट इन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रोडवेज महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने बताया कि कर्मशाला में विभिन्न ट्रेडों के लिए प्रशिक्षु के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आईटीआई पास उम्मीदवार ही वेबसाइट पर 26 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें। उन्होंने बताया कि डीजल मैकेनिक के 16, मोटर मैकेनिक 16, फीटर के सात, वेल्डर तीन, कोपा एक, पेंटर तीन, कारपेंटर चार, टरनर दो, विद्युतकार चार व सीट मेटल के लिए तीन प्रशिक्षु नियुक्त किए जाने हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 28 से 30 सितंबर तक रोडवेज प्रशिक्षण स्कूल में कागजात जमा करवाने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed