{"_id":"649b30ee7c670f3a1b0241b4","slug":"application-for-solar-pump-starts-from-today-will-get-75-percent-grant-charkhidadri-news-c-126-1-sroh1010-2139-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सोलर पंप के लिए आज से आवेदन शुरू, 75 प्रतिशत मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सोलर पंप के लिए आज से आवेदन शुरू, 75 प्रतिशत मिलेगा अनुदान
Wed, 28 Jun 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
चरखी दादरी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना के तहत 3 से 10 एचपी के सोलर पंप 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बुधवार से 3 से 10 एचपी के सोलर वाटर पंप 75 प्रतिशत अनुदान पर देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति 12 जुलाई तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष के लक्षित लाभार्थियों का चयन परिवार की वार्षिक आय व भूमि धारण के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा लक्षित लाभार्थी मूल्य निर्धारण के उपरांत सूचीबद्ध कंपनी का चयन करके अपना हिस्सा जमा करवा सकेंगे।
इसकी सूचना लाभार्थी को उनके मोबाइल नंबर या विभाग की वेबसाइट पर दी जाएगी। आवेदक को आवेदन करते समय अपना परिवार पहचान पत्र व कृषि भूमि की जमाबंदी भी पोर्टल पर अपलोड करनी अनिवार्य है। योजना के लिए आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या आती है या योजना से संबंधित अधिक जानकारी लेने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 208 में संपर्क कर सकते हैं।