{"_id":"66ac1d223722fc87d0057154","slug":"application-for-pds-licence-upto-8-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121330-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नए पीडीएस लाइसेंस के लिए आठ तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नए पीडीएस लाइसेंस के लिए आठ तक करें आवेदन
Fri, 02 Aug 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशानुसार जिले में नए राशन डिपो आवंटित किए जा रहे हैं। इसके लिए इच्छुक नागरिक आठ अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी की मानें तो आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि नए पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2022 के तहत नए पीडीएस लाइसेंस जारी किए जाने हैं। इच्छुक आवेदनकर्ता नए राशन डिपो के लिए सरल पोर्टल के माध्यम से आठ अगस्त सांय पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, चरखी दादरी के कार्यालय कक्ष में संपर्क कर सकते हैं। संवाद