फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Applicants should submit demand draft for solar tube well connection: ADC

सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाएं आवेदक: अनुराग ढालिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Applicants should submit demand draft for solar tube well connection: ADC
चरखी दादरी। सोलर नलकूप कनेक्शन लेने के इच्छुक किसान अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में अपना डिमांड ड्राफ्ट जमा करवा सकते हैं। यह अवसर केवल उन्हीं किसानों के लिए है, जिन्होंने 23 व 24 अगस्त को हरेडा के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23-24 अगस्त को जिन किसानों ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के पोर्टल पर सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, वे शीघ्र अपना डिमांड ड्राफ्ट एडीसी ऑफिस के कमरा नंबर 202 में जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि ये कनेक्शन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। बैंक का डिमांड ड्राफ्ट एडीसी कम सीपीओ चरखी दादरी के नाम से होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल कनेक्शन तीन हार्स पावर से लेकर दस हार्स पावर तक के हैं, जिन पर सरकार द्वारा 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके लिए यह ध्यान रखें कि आवेदक ने पहले से बिजली ट्यूबवेल का कनेक्शन न ले रखा हो और जमीन उसके नाम होनी चाहिए। लाभ पात्र किसान को यह शपथ पत्र देना होगा कि वह भविष्य में इस सोलर कनेक्शन को कहीं और ट्रांसफर नहीं करेगा और खुद की जमीन में ही उसका उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 277 कनेक्शन देने का है लक्ष्य
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि दादरी जिले को 277 ट्यूबवेल कनेक्शन का लक्ष्य दिया गया है और अभी तक 120 कनेक्शन आवंटित किए जा चुके हैं। इसलिए जो आवेदक पहले अपना ड्राफ्ट जमा करवाएगा, प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन उसी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed