फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Antisocial elements entered the examination center

Charkhi Dadri News: बारहवीं की परीक्षा शुरू होते ही केंद्र के अंदर घुसे असामाजिक तत्व, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 14 Mar 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 14 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Antisocial elements entered the examination center
चरखी दादरी। जिले में बुधवार को 30 केंद्रों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा की राजनीतिक शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। शिक्षा बोर्ड से चार स्पेशल उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शहर में राजकीय कन्या स्कूल में परीक्षा शुरू शुरू होने से बाहरी लोगों के काफी संख्या में केंद्र पर पहुंच गए। इन्हें रोकने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न करवाई गई।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड की प्रश्नपत्र फ्लाइंग इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को दादरी में 21 व बाढड़ा ब्लॉक में नौ केंद्रों पर परीक्षा करवाई गई। बोर्ड की प्रश्न-पत्र फ्लाइंग ने शहर के अलावा गांव चिड़िया व चांगरोड़ केंद्रों का निरीक्षण किया। शहर में राजकीय कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। बाढड़ा में भी चार परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यूएमसी का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन




पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में जनता महाविद्यालय की छात्रा कविता प्रथम

चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में जिला रेडक्रॉस सोसायटी और महाविद्यालय यूथ रेडक्रॉस क्लब की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। काउंसलर प्रोफेसर हेमलता बंसल व डाॅ. रश्मि शर्मा की देखरेख में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें 25 प्रतिभागियों ने सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोस्टर मेकिंग में जनता महाविद्यालय से कविता प्रथम, एपीजे महाविद्यालय से काम्या द्वितीय व दीपांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. रश्मि भारद्वाज, प्रोफेसर हेमलता बंसल व डॉ. प्रीति गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। रेडक्रॉस समिति के सचिव बलवान सिंह व महाविद्यालय यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. रोशनलाल ने बताया कि शिविर की शुरुआत हेनरी ड्यूनेंट की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित एवं रेडक्रॉस के झंडे के गीत के साथ की गई। प्रथम चरण में डॉ. सुशील सैनी व आरसी पूनिया मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित हुए।




डॉ. सुशील सैनी ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी होने वाली समस्याओं एवं उनके निवारण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रोफेसर आशु, रश्मि शर्मा, विजय कुमार,चंद्रशेखर,ज्योति आदि की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक ज्योति, निकिता राहुल, दीपक, निधि, कविता, खुशी शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed