फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Another accused arrested for fraudulently withdrawing two lakh rupees from the account of the elderly

जालसाजी कर बुजुर्ग के खाते से दो लाख निकलवाने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for fraudulently withdrawing two lakh rupees from the account of the elderly
चरखी दादरी/बाढड़ा। अटेला नया निवासी एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख की चपत लगाने लगाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील को दादरी क्राइम ब्रांच ने काबू किया है और उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पहले भी एक आरोपी को जिला पुलिस दबोच चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गांव अटेला नया निवासी हरि सिंह ने अटेला चौकी में गत 14 जनवरी को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि वो रिटायर्ड फौजी है। उसका गांव अटेला कलां स्थित बैंक में खाता खुला हुआ है। इसके अंदर उसकी पेंशन आती है। गत छह दिसंबर को उसका पौत्र उसकी पत्नी से एटीएम कार्ड लेकर गया था और उसकी पत्नी को यह कहकर वापस देकर चला गया कि इससे रुपये नहीं निकल रहे। लेकिन इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो इसमें से दो लाख रुपये निकले मिले। शिकायतकर्ता ने अपने पौत्र पर रुपये निकालने का संदेह जताकर पुलिस को शिकायत दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 406 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था जबकि अब दादरी क्राइम ब्रांच टीम ने दूसरे आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed