फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Annual felicitation ceremony at SRJ Badminton Academy

Charkhi Dadri News: मिक्स डबल बैडमिंटन स्पर्धा में अनुभव और सृष्टि जैन की जोड़ी बनी विजेता

Thu, 28 Mar 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 28 Mar 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Annual felicitation ceremony at SRJ Badminton Academy
चरखी दादरी। वार्ड 16 स्थित एसआरजे बैडमिंटन एकेडमी में बुधवार को वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें होनहार बैडमिंटन खिलाड़ियों व उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न वर्गाें में बैडमिंटन मुकाबले भी करवाए गए।
विज्ञापन

मिक्स डबल में अनुभव जैन व सृष्टि जैन की जोड़ी विजेता बनी। मैन मिक्स में संजय व यश ने बाजी मारी। तीसरे वर्ग में संजीव जैन व शौर्य गुप्ता की जोड़ी विजेता बनी। सभी विजेताओं व उप विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और हमेशा खेल को ईमानदारी के साथ खेलने व टीम को अहमियत देने की अपील की।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता संचालक संजीव जैन ने की, जबकि मंच संचालन ओमप्रकाश सैनी व संजय जांगड़ा ने किया। उन्होंने बताया कि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कमांडर नेवी गुलिया व विशिष्ट अतिथि कमांडेंट बीएसएफ रविंद्र अहलवात ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के तहत महिला व पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपना खेल कौशल दिखाया। इस दौरान आदित्य गोयल, श्याम जैन, सौरभ, शिवम, कमल पाहवा, कृष्ण, अमित वर्मा, ओम, पारथ, चुन्नीलाल सोनी, मुकेश जांगडा, शौर्य गुप्ता, दीपक जैन, मुकेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed