फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   animals will count

Charkhi Dadri News: पशु गणना के लिए 45 वीएलडीए और 11 चिकित्सकों की लगाई ड्यूटी

Tue, 24 Dec 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
animals will count
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सूबे में 21वीं पशु गणना शुरू हो गई है। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर के रादौर से इसका शुभारंभ किया। समारोह में पूरे प्रदेश के गणना कर्मचारियों और अधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने 21वीं पशुगणना की जानकारी देते हुए बताया कि पशु गणना का कार्य 1919 से हर पांच वर्ष बाद किया जाता है। पशुपालकों के लिए नई लाभकारी योजनाओं को बनाने के लिए इस गणना का बहुत महत्व है। इसलिए प्रत्येक पशुपालक पशु जनगणना के लिए उनके घर आने वाले पशुपालन विभाग के कर्मचारी को सही जानकारी दें।
विज्ञापन

जिला में 21वीं पशु गणना का कार्य शुरू हो चुका है, जिसके लिए 45 वीएलडीए बतौर एन्यूमरेटर और 11 पशु चिकित्सक बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिले में विभिन्न पशुओं की अलग प्रजातियों की संख्या को मोबाइल एप के जरिये डिजिटली संग्रहीत किया जाएगा। पशुपालन विभाग के उप निदेशक जसवंत जून ने बताया कि इस बार की गणना में कुत्ते-बिल्ली का भी उल्लेख होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed