{"_id":"640f69100a0943f49d077468","slug":"animal-exhibition-concludes-held-at-charkhi-dadri-of-haryana-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु प्रदर्शनी का समापन: कौशल्या देवी को ट्रैक्टर तो प्रदीप को मिली बुलेट, मुख्यमंत्री ने वितरित किए पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु प्रदर्शनी का समापन: कौशल्या देवी को ट्रैक्टर तो प्रदीप को मिली बुलेट, मुख्यमंत्री ने वितरित किए पुरस्कार
Tue, 14 Mar 2023 12:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:57 AM IST
सार
हरियाणा के चरखी दादरी में पशु प्रदर्शनी के समापन पर पशुपालकों को मुख्यमंत्री ने पुरस्कार वितरित किए। भिवानी के गांव भुंगल निवासी सोमवीर को, घिकाड़ा निवासी संदीप को, लोहरवाड़ा निवासी मीना देवी को दूध निकालने की मशीन प्राप्त हुई।
विज्ञापन
किसानों और पशुपालकों को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में तीन दिवसीय प्रदेशस्तरीय पशु प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मनोहर लाल ने शिरकत की। समापन समारोह में पशुपालकों के लिए इनाम भी निकाले गए। इसमें भिवानी जिले के भैणी गांव निवासी कौशल्या देवी को ट्रैक्टर दिया गया। इसी प्रकार रेवाड़ी के जांगड़ा गांव निवासी प्रदीप को बुलेट पुरस्कार स्वरूप दी गई।
विज्ञापन
इनके अलावा मकड़ाना निवासी राजबीर सिंह को स्कूटी मिली। भिवानी के गांव भुंगल निवासी सोमवीर को, घिकाड़ा निवासी संदीप को, लोहरवाड़ा निवासी मीना देवी को दूध निकालने की मशीन प्राप्त हुई। पांच मधानी की मशीनें गांव मालकोष निवासी सचिन, गांव कन्हेटी निवासी सुरेश, गांव रावलधी निवासी अनिल कुमार, गांव नांधा निवासी कृपाल और गांव लाड निवासी प्रेम देवी को दी गई।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के महानिदेशक वीरेंद्र सिंह और पशुधन बोर्ड के प्रबंध निदेशक डॉ. एलसी रंगा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान, भिवानी के विधायक घनश्यामदास सर्राफ, पशुपालन विभाग की आयुक्त एवं सचिव पी अमनीत कुमार, सीएम के उपप्रधान सचिव केएम पांडुरंग, मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी, भाजपा नेता संदीप जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, रामकिशन शर्मा एडवोकेट व सुधीर चांदवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन