फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Angry farmers blockaded Dadri-Kanina road as the purchase portal shuts down, queues of tractors and trolleys formed outside the market.

Charkhi Dadri News: खरीद पोर्टल बंद होने पर भड़के किसान, दादरी-कनीना रोड पर लगाया जाम, मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers blockaded Dadri-Kanina road as the purchase portal shuts down, queues of tractors and trolleys formed outside the market.
पोर्टल बंद होने पर सड़क के बीच धरने पर बैठे किसान। 
चरखी दादरी। दादरी की नई अनाज मंडी में शुक्रवार शाम करीब चार बजे खरीद पोर्टल बंद होते ही किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने मंडी के गेट नंबर दो के सामने दादरी-कनीना मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

किसानों ने मार्केट कमेटी पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह से खरीद जारी थी, लेकिन बिना सूचना पोर्टल बंद कर दिया गया। जाम के दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंची डीएमईओ ज्योति धनखड़ ने आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने जाम खोला। बाजरा की बिक्री के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान मंडी पहुंचे थे। इतनी अधिक भीड़ के कारण मंडी के बाहर लगभग एक किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

---
12 बजे शुरू की बाजरा की खरीद
किसान कृष्ण खोरड़ा, कैलाश, भूपेंद्र श्योराण, चमनलाल खोरड़ा, राजबीर आदि ने बताया कि मंडी में दोपहर करीब 12 बजे बाजरा की खरीद शुरू की गई थी। कई किसान रातभर मंडी में डटे रहे ताकि उनका नंबर जल्दी लग सके। लेकिन दोपहर बाद अचानक जब पोर्टल बंद हुआ तो उनका धैर्य जवाब दे गया। किसान बोले कि वे भूखे-प्यासे पूरी रात मंडी में डटे रहे, दिनभर धूप में लाइन में लगे रहे और जब खरीद का समय आया तो सिस्टम बंद कर दिया गया। मंडी द्वारा केवल एक ही गेट से वाहनों की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की ओर से जाम लगाने की सूचना मिलते ही दादरी सिटी पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने किसानों से जाम खोलने की अपील की, लेकिन किसान तब तक नहीं माने जब तक उन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिला। किसानों ने कहा कि वे तभी उठेंगे जब मंडी में लाइन में लगे सभी किसानों की खरीद सुनिश्चित की जाएगी।
किसानों ने बताया कि पोर्टल की तकनीकी खराबी या समय से पहले बंद होना हर रोज की समस्या बन चुकी है। हर रोज किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है और कई बार रात तक इंतजार के बावजूद खरीद नहीं हो पाती। उनका कहना था कि सरकार और प्रशासन को खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि किसान परेशान न हों।
टीम ने जांचा रिकॉर्ड
शुक्रवार को दादरी की नई अनाज मंडी में सोनीपत से आई टीम व डीएमईओ ज्योति धनखड़ की ओर से कई फर्मों के रिकॉर्ड की जांच की गई। इस दौरान किसी प्रकार की खामी नहीं मिली। टीम ने 4 घंटे तक मंडी में विभिन्न दुकानों पर जाकर दस्तावेज व स्टॉक का निरीक्षण किया।
किसानों को मैनुअल तरीके से दिए टोकन : सचिव
दादरी मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार ने कहा कि दो तरह से किसानों के गेटपास जारी हो रहे थे। पहला किसान खुद अपने मोबाइल फोन से गेट पास बनाता था और दूसरा मंडी की ओर से टोकन जारी किए जा रहे थे, लेकिन शुक्रवार को सरकार ने मंडी से गेट पास जारी करने की व्यवस्था को बंद कर दिया है। ऐसे में किसानों काे मैनुअल तरीके से टोकन दिए गए।

जाम की सूचना पर डीएमईओ मौके पर पहुंचीं

किसानों की ओर से जाम लगाने की सूचना मिलने पर डीएमईओ ज्योति धनखड़ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों की बात सुनी और कहा कि शाम 5 बजे के बाद जो किसान मंडी में लाइन में मौजूद हैं, उनके टोकन काटे जाएंगे, ताकि किसी को नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज की खरीद क्रमवार की जाएगी।

पोर्टल बंद होने पर सड़क के बीच धरने पर बैठे किसान। 

पोर्टल बंद होने पर सड़क के बीच धरने पर बैठे किसान। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed