फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   An elderly carpenter died due to an unknown vehicle

Charkhi Dadri News: अज्ञात वाहन से बुजुर्ग बढ़ई की मौत

Wed, 24 Jul 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
An elderly carpenter died due to an unknown vehicle
पोस्टमार्टम के दौरान दादरी सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक कारपेंटर के परिजन। 
बाढड़ा। गांव कारीमोद के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव कारीतोखा निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के बेटे के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कारीतोखा निवासी मृतक के भतीजे रामपाल जांगड़ा ने बताया कि उनके ताऊ रिछपाल (67) बढ़ई का काम करते थे। सोमवार रात वह काम से घर लौट रहे थे। उसी दौरान कारीमोद गांव के कच्चे रास्ते पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने उन्हें हादसे की सूचना दी। दादरी सिविल अस्पताल में पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के बेटे वीरेंद्र के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। बाढड़ा थाने से जांच अधिकारी एएसआई विशाल ने बताया कि आरोपी चालक का पता लगाकर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

चरखी दादरी। सुधराना और कोसली के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एसआई सुरेश ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि सुधराना और कोसली के बीच रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। एसआई सुरेश ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अगले 72 घंटे के लिए शव दादरी सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। जीआरपी चौकी दादरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed