फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Amidst the strike, the Municipal Council took charge of sanitation and cleared 20 tonnes of garbage in a single day

Charkhi Dadri News: हड़ताल के बीच नगर परिषद ने संभाली सफाई की कमान, एक दिन में उठाया 20 टन कचरा

Thu, 27 Aug 2026 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Aug 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Amidst the strike, the Municipal Council took charge of sanitation and cleared 20 tonnes of garbage in a single day
शहर के पुराना डाकघर के पास से कचरे का उठान करती जेसीबी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह जमा हो रहे कचरे के उठान को लेकर नगर परिषद अधिकारियों ने अब अभियान तेज कर दिया है। शहर में सफाई व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए नगर परिषद की टीमों ने वीरवार को विभिन्न स्थानों से करीब 20 टन कचरे का उठान किया।
विज्ञापन

वहीं घरों से डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने के लिए तीन वार्डों में ऑटो टिपर भेजे गए। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर पुलिस राइडर की सुरक्षा भी उपलब्ध करवाई गई। नगर परिषद की टीमों ने सरदार झाड़ू सिंह चौक, पुराना डाकघर के सामने, चरखी गेट और कॉलेज रोड स्थित नंदी शाला के समीप जमा कचरे को उठाया। इन स्थानों से करीब 20 टन कचरा एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहां भी अधिक मात्रा में कचरा जमा हो रहा है वहां प्राथमिकता के आधार पर उसका उठान करवाया जा रहा है। हड़ताल के कारण नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से शहर के कई हिस्सों में कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। ऐसे में नगर परिषद की ओर से उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से कचरा उठान करवाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वार्डों में घर-घर पहुंचाए ऑटो टिप्पर
नगर परिषद की ओर से वीरवार को वार्ड नंबर 1, 2 और 8 में डोर-टू-डोर कचरा उठान की व्यवस्था शुरू की गई। इन वार्डों में ऑटो टिप्पर भेजकर घरों से कचरा एकत्रित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से ऑटो टिप्परों के साथ पुलिस राइडर भी तैनात रहे।
करीब तीन घंटे तक पुलिस सुरक्षा के बीच घरों से कचरा एकत्रित करने का अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों से भी अपील की गई कि वे अपने घरों का कचरा निर्धारित समय पर ऑटो टिप्पर में डालें, ताकि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा न हो।

मुख्य मार्गों व सार्वजनिक स्थानों पर विशेष नजर
नगर परिषद की ओर से कचरा उठान के दौरान शहर के मुख्य चौक, बाजारों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों का प्रयास है कि अधिक मात्रा में कचरा जमा होने वाले स्थानों से पहले कचरा उठाया जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो। हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था को लेकर शहरवासियों की परेशानी बढ़ी हुई है। ऐसे में नगर परिषद का कहना है कि उपलब्ध कर्मचारियों और संसाधनों की मदद से सफाई व्यवस्था को संभालने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

सुरक्षा के साथ व्यवस्था बनाने का प्रयास
डोर-टू-डोर कचरा उठान के दौरान पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने का उद्देश्य कर्मचारियों और कचरा उठाने वाली टीमों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना है। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में अभियान का दायरा बढ़ाया जाएगा और अधिक से अधिक वार्डों में घरों से कचरा एकत्रित करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed