फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   American bollworm increases the concern of farmers, fearing 30 percent loss in millet crop

Charkhi Dadri News: अमेरिकन सूंडी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, बाजरे की फसल में 30 प्रतिशत नुकसान की आशंका जता रहे

Sun, 13 Aug 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 13 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
American bollworm increases the concern of farmers, fearing 30 percent loss in millet crop
बाजरे की फसल के सिरटों में लगी अमेरिकन सुंडी।
चरखी दादरी। जिले की 1 लाख 77 हजार एकड़ में खड़ी बाजरे की फसल में अमेरिकन सूंडी के प्रकोप ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि सूंडी के कारण बाजरे की करीब 30 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है। जबकि कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि फसल में 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान हो गया है। समय-समय पर हुई अच्छी बारिश के चलते बाजरे की फसल में भी तेजी से ग्रोथ हुई थी। इस समय फसल पकाव के अंतिम चरण में सिरटे में दाना पकना भी आरंभ हो गया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है महेंद्रगढ़ जिले के साथ लगते गांवों में करीब 30 प्रतिशत बाजरे की फसल को सूंडी ने सिरटों ने ही खत्म कर दी है। एक-एक सिरटे में दो से 5 तक सूंडी पड़ी हुई हैं तथा कच्चे दाने को बड़ी तेजी से खा रही हैं। किसानों का कहना है कि सूंडी 10 फुट ऊंचाई पर सिरटों तक पहुंची है। वहीं पर्याप्त संसाधनों के अभाव में दस फुट ऊंचाई तक बढ़ रही बाजरे की फसलों पर स्प्रे करना किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मौसम में नमी की अधिकता के चलते सिरटों में सूंडी का प्रकोप है। हालांकि फसल पकाई की ओर है करीब 15 दिनों में कटाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बाजरे में सूंडी को लेकर किसान
एक तो पहले ही जलभराव के कारण अनेक गांवों में कपास की फसलें खराब हो गई। अब यह सूंडी का प्रकोप किसानों पर दोहरी मार कर रहा है। सूंडी सिरटों में ही तेजी से कच्चे दाने को खा रही है। वहीं अभी फसल पूरी तरह पकने में भी 15 दिन का समय शेष है ऐसे में और अधिक नुकसान बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सूरत सिंह, गांव पालड़ी
खरीफ के मौसम में बाजरा जिले की प्रमुख फसल है। लेकिन इस बार सूंडी के कारण अभी तक बाजरे की फसल में करीब 30 प्रतिशत नुकसान हो चुका है। स्प्रे करने के बाद भी पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो रहा है। सूंडी नियंत्रण के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने स्वयं हाथ खड़े कर दिए हैं।
- सतीश, गांव बालरोड़
बाजरे की सिरटी पर कीड़ा लगा हुआ है जो लगातार दानों को खा रहा है। इस बार फसल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। सूंडी के प्रकोप से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कृषि विभाग व प्रशासन से इस पर नियंत्रण करने की मांग की है। साथ ही प्रभावित को क्षतिपूर्ति की मांग की है।
-धर्मेंद्र यादव, गांव बधवाना
समय से इसका नियंत्रण नहीं हुआ तो यह पूरी फसल को बर्बाद कर सकती है। इस बार अच्छी बारिश होने से फसल भी पूरी बढ़वार के साथ अच्छा उत्पादन होने की उम्मीद थी। लेकिन सूंडी अभी तक 20 से 30 प्रतिशत नुकसान कर चुकी है। खेतों में स्प्रे तो कर दिया है लेकिन अभी भी सूंडी पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हुआ है।

-सुनील कुमार, गांव चांगरोड़
इस बार मौसम में नमी की अधिकता के चलते अमेरिकन सूंडी का प्रकोप हुआ है। किसान इमामेक्टिन बेंजोएट 100 मिलीलीटर का 150 से 200 लीटर पानी में घोल बनाकर फसल पर छिड़काव करें जिससे इसको नियंत्रित किया जा सकता है। हालांकि जिले में करीब 10 से 15 प्रतिशत बाजरे की फसल में अमेरिकन सूंडी से नुकसान की आशंका है। इस समय बाजरे की फसल करीब 10 फुट तक बढ़वार हुई है, ऐसे में ड्रोन से स्प्रे का ही विकल्प है।
- कृषि विशेषज्ञ डाॅ. चंद्रभान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed