फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Amazing case of Rewari, Couple and son accused of being bitten by dog, victim said legs, waist and hand bitten

दादरी का गजब मामला: दंपती और बेटे पर लगे कुत्ते से कटवाने के आरोप, पीड़ित बोला- पैर, कमर और हाथ को काटा

Thu, 23 Nov 2023 11:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 Nov 2023 11:00 AM IST
सार

घायल ने बताया कि आरोपी पक्ष ने उसकी तरफ इशारा कर दोनों कुत्तों को छोड़ दिया और दंपती के पालतू कुत्तों ने कंधे, पैर, हाथ, कमर व शरीर के अन्य अंगों को काट लिया। उसने शोर मचााया तो उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कुत्तों से बचाया। इसके बाद उपचार के लिए सौरभ को सिविल अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Amazing case of Rewari, Couple and son accused of being bitten by dog, victim said legs, waist and hand bitten
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी के डिफेंस कॉलोनी निवासी एक युवक ने दंपती और उनके बेटे पर उसे कुत्तों से कटवाने का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने घायल के बयान पर दंपती और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में डिफेंस कॉलोनी निवासी सौरभ ने बताया कि 21 नवंबर की शाम वो अपने घर से प्लॉट में जा रहा था। रास्ते में दंपती संदीप व बबली समेत उनका बेटा अपने दो कुत्तों को लेकर खड़े थे। सौरभ ने पुलिस बयान में बताया कि उसके और संदीप के परिवार के बीच कहासुनी चल रही है और इसी रंजिश में उन तीनों ने उस पर कुत्तों से हमला करवा दिया।
विज्ञापन


घायल ने बताया कि आरोपी पक्ष ने उसकी तरफ इशारा कर दोनों कुत्तों को छोड़ दिया और दंपती के पालतू कुत्तों ने कंधे, पैर, हाथ, कमर व शरीर के अन्य अंगों को काट लिया। उसने शोर मचााया तो उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कुत्तों से बचाया। इसके बाद उपचार के लिए सौरभ को सिविल अस्पताल ले जाया गया। दूसरी ओर मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल अनिल ने बताया कि इस संबंध मे दंपती और उनके बेटे के खिलाफ धारा 289 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed