{"_id":"650c83f5ad663fda8502e38f","slug":"all-the-work-of-the-revenue-department-will-have-to-be-completed-within-the-stipulated-time-limit-charkhidadri-news-c-126-1-sroh1010-6729-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तय समय सीमा में ही निपटाने होंगे राजस्व विभाग के सभी कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तय समय सीमा में ही निपटाने होंगे राजस्व विभाग के सभी कार्य
Thu, 21 Sep 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को तय समय सीमा में काम एवं सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। साथ ही क्षतिपूर्ति सत्यापन को लेकर किए गए सराहनीय कार्य के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना भी की है।
उपायुक्त मनदीप कौर वीरवार को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रही थी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सरकार का सबसे महत्वपूर्ण विभाग है और हर किसी को कभी ना कभी राजस्व विभाग की सेवाओं की जरूरत जरूर पड़ती है। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की भी जनता के प्रति जवाबदेही बढ़ जाती है। ऐसे में राजस्व विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय में कोई भी कार्य लंबित ना रहे और सभी काम एवं सेवाएं सरकार की ओर से निर्धारित समय सीमा में ही निपटाई जाएं।
उन्होंने हाल में पूरे हुए क्षतिपूर्ति सत्यापन के कार्य को लेकर जिले में किए गए बेहतर काम के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। जिस प्रकार से विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिन-रात लगकर क्षतिपूर्ति सत्यापन के कार्य को समय पर पूरा किया है। वैसे ही विभाग से जुड़े अन्य कार्यों को भी समय सीमा में पूरा करवाना सुनिश्चित करें ताकि राजस्व विभाग जिला के दूसरे विभागों के लिए भी एक उदाहरण स्थापित करें। बैठक में एसडीएम नवीन कुमार, डीआरओ कनब लाकड़ा, तहसीलदार नरेंद्र, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, अमरनाथ व रविंद्र सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।