{"_id":"660304cc9ff6e4d4be0ca03f","slug":"all-sections-celebrated-phag-utsav-together-and-appealed-to-maintain-brotherhood-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-115449-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सभी वर्गों ने मिलकर मनाया फाग उत्सव, भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सभी वर्गों ने मिलकर मनाया फाग उत्सव, भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की
Tue, 26 Mar 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों की ओर से भिवानी रोड पर होली मिलन व फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 36 बिरादरी व सर्व धर्म, वर्ग व समाज के नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिले में भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।
जयकिशन शर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग खाप 40 प्रधान कुलदीप चरखी ने की। मंच संचालन राजबीर मिरासी ने किया। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को रंग -गुलाल लगाया और पर्व की बधाई दी। इसके बाद मुंह मीठा करवाकर त्योहारी की शुभकामनाएं दी।
जयकिशन शर्मा ने बताया कि सभी ने विभिन्न सामाजिक कार्यों व मुहिम को लेकर चर्चा की। सभी ने आपसी सहमति से निर्णय लिया कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए मिलकर काम करेंगे और युवा पीढ़ी इसको शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
वक्ताओं ने सभी से जिले में आपसी भाईचारा व शांति बनाएं रखने की अपील की। इस दौरान आजाद युवा दल अध्यक्ष परमजीत सांगवान, राजेंद्र सांगवान, पंच रामनिवास सैनी, घिकाड़ा सरपंच विपिन जांगडा, पैंतावास कलां सरपंच प्रतिनिधि अमरजीत सोनी, पूर्व सरपंच गुलजारी, मास्टर धर्मबीर जोगी, पूर्व थानेदार राजेंद्र, प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।