फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   All-night vigil at the borders, 81 vehicles searched, 14 challaned

Charkhi Dadri News: सीमाओं पर रातभर पहरा, 81 वाहनों की तलाशी, 14 के चालान

Wed, 23 Sep 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 23 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
All-night vigil at the borders, 81 vehicles searched, 14 challaned
चरखी दादरी। हरियाणा पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर दादरी पुलिस ने 21/22 सितंबर की रात जिले की सीमाओं पर विशेष इंटर-स्टेट चेकिंग अभियान चलाया। दादरी-भिवानी रोड स्थित कितलाना चौक पर डीएसपी कप्तान सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रातभर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। नाका प्रभारी इंस्पेक्टर गुलशन कुमार के साथ कमांडो दस्ते समेत 24 पुलिसकर्मी अभियान में तैनात रहे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने चौक और सीमावर्ती मार्ग से गुजरने वाले 81 छोटे-बड़े वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी।
विज्ञापन

एसपी लोगेश कुमार ने कहा कि जिले की सीमाओं को नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के लिए आसान रास्ता नहीं बनने दिया जाएगा। संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों में अचानक चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध वाहन, व्यक्ति या नशा तस्करी संबंधी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed