{"_id":"5ea0809a8ebc3e9050181e30","slug":"agrecaltur-charkhidadri-news-rtk5519454106","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल, आटा, मैदा और दलिया बनाने वालीं मिलों के स्टॉक की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल, आटा, मैदा और दलिया बनाने वालीं मिलों के स्टॉक की होगी जांच
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए पहुंची टीम की मिल के बाहर खड़ी गाड़ी।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तेल, आटा, मैदा, दलिया आदि खाद्य पदार्थ बनाने वाली मिलों में की जा रही खरीद और सरसों व गेहूं के भंडारण की जांच के लिए जिलाधीश श्यामलाल पूनिया ने अधिकारियों की एक कमेटी गठित कर दी है।
जिलाधीश की ओर से बुधवार को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि तेल मिल या आटा मिलों में अनाज की खरीद आबकारी एवं कराधान विभाग और सरकार के तय मानकों के अनुसार ही होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाए तो अधिकारियों की यह कमेटी उचित कार्रवाई करे। जिलाधीश की ओर से गठित कमेटी में दादरी के आबकारी एवं कराधान अधिकारी राकेश डागर, मार्केट कमेटी के सहायक सचिव विकास कुमार व नगरपरिषद अभियंता सुंदर श्योराण को शामिल किया गया है। यह कमेटी जिला की तेल मिलों व आटा मिलों के स्टॉक की जांच करेगी। कमेटी जिला के सभी खरीद केंद्रों से सरकारी खरीद के बारे में रिपोर्ट लेगी।
विज्ञापन
बाढड़ा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित बेनीवाल को इस टीम का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उपायुक्त पूनिया ने आदेश दिए हैं कि कहीं भी कोई गड़बड़ पाई जाती है तो यह कमेटी ऐसे मामले में उचित कार्रवाई तुरंत अमल में लाए।