फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Agency's license expired with power meter switched off, samples for food items

Charkhi Dadri News: बिजली मीटर बंद होने के साथ एजेंसी का लाइसेंस मिला एक्सपायर, खाद्य सामग्री के लिए सैंपल

Fri, 24 Feb 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 Feb 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Agency's license expired with power meter switched off, samples for food items
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में वीरवार सुबह बिजली निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने वार्ड-13 स्थित एक एजेंसी पर दबिश दी। यहां टीम को लाइसेंस एक्सपायर मिला जबकि बिजली मीटर भी बंद पाया गया। यहां तैयार मिले पनीर, आइसक्रीम और मक्खन के खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल लिए हैं। इसके अलावा नगर परिषद ने यहां पॉलीथिन मिलने पर जुर्माना लगाया जबकि बिजली निगम टीम ने बंद मीटर पर संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि वार्ड-13 स्थित लक्की एजेंसी पर बिना लाइसेंस के खाद्य सामग्री बेची जा रही है। इस आधार पर एसआई अनूप सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता वीरवार सुबह दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर विभाग की टीम के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी, बिजली निगम से जेई सुमित कुमार और नगर परिषद से लिपिक मुकेश कुमार को साथ लेकर टीम सुबह 11:15 पर हीरा चौक समीप स्थित लक्की एजेंसी पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां टीम को मालिक हाजिर मिला। टीम ने एजेंसी संचालक से लाइसेंस मांगा। इसके बाद एजेंसी संचालक ने टीम को जो लाइसेंस दिखाया वो एक्सपायर मिला। चेकिंग के दौरान टीम को यहां पर 100 किलोग्राम पनीर, कैटर्स च्वाइस मार्का की 138 किलोग्राम आइसक्रीम व 16 किलोग्राम बटर मिला। इन तीनों खाद्य सामग्री के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि ये सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे और रिपोर्ट अनुसार अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घरेलू मीटर से प्रयोग की जा रही थी बिजली
बिजली निगम टीम को चेकिंग के दौरान एजेंसी का कॉमर्शियल मीटर बंद मिला। इस दौरान पाया गया कि एजेंसी में घरेलू मीटर के जरिये बिजली प्रयोग की जा रही थी जो नियमानुसार गलत है। जेई सुमित कुमार ने बताया कि एलएल-एक भरकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- पॉलीथिन मिलने पर लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना
यहां निरीक्षण के दौरान नगर परिषद टीम ने 36 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की। इस पर संज्ञान लेकर टीम ने एजेंसी संचालक पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना राशि का भुगतान न करने पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोपहर साढ़े तीन बजे टीम कार्रवाई कर लौट गई।
वर्जन::
हमने पनीर, आइस्क्रीम और बटर के तीन सैंपल एजेंसी से मिले हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा और जो रिपोर्ट आएगी उसी आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा। मिलावटखोरी रोकने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और इसके तहत वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।
-डॉ. दीपक चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
इधर... खाद्य सामग्री के सैंपल फेल आने पर एडीसी कोर्ट ने लगाया 12.70 लाख रुपये का जुर्माना

चरखी दादरी। गत वर्ष पांच प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य सामग्री के छह सैंपल फेल आने पर एडीसी कोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। एडीसी ने पांचों प्रतिष्ठानों के मालिकों पर कुल 12 लाख 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जो सैंपल फेल आए हैं उनमें पनीर, दूध, अरहर दाल, रसगुल्ला और घी के सैंपल शामिल हैं।
बता दें कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अचीना स्थित कृष्णा डेयरी से दूध का एक और पनीर के दो सैंपल लिए थे। इन सैंपल की रिपोर्ट फेल आने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एडीसी कोर्ट में मामला दायर किया था। इस पर संज्ञान लेकर एडीसी ने प्रतिष्ठान मालिक राजेश पुत्र हंसराज पर 9 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। पनीर के दो सैंपल फेल आने पर छह लाख और दूध का एक सैंपल फेल आने पर तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया है।

वहीं, बाढड़ा निवासी करतार के चौधरी रसगुल्ला प्लांट पर दबिश देकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने रसगुल्ला का सैंपल लिया था। इस सैंपल की रिपोर्ट भी फेल आई है और एडीसी कोर्ट ने करतार पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इसी प्रकार पुरानी अनाज मंडी स्थित एमएस दुर्गा प्रसाद जुगल किशोर पर रेड मारकर अरहर दाल का सैंपल लिया गया था। यह सैंपल फेल आने पर राहुल गोयल पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं, गांधी नगर स्थित डेयरी से घी का सैंपल लिया गया और इसकी रिपोर्ट भी फेल आई है। एडीसी कोर्ट ने मालिक प्रेम कौशिक पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इसके अलावा पुरानी अनाज मंडी स्थित एक फर्म पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।



मिष्ठान भंडार पर संयुक्त टीम ने दी दबिश, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 5 सैंपल

बाढड़ा/झोझूकलां। झोझूकलां खंड के ऊण गांव में वीरवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, बिजली निगम और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश दी। टीम दोपहर बाद 3:45 पर डांगी एसोसिएट एंड मिष्ठान भंडार पर चेकिंग की। इस दौरान यहां 1200 किलोग्राम घी, 125 किलोग्राम पनीर, 170 किलोग्राम खोवा, 336 किलोग्राम दही और 24 किलोग्राम छेना तैयार मिली। खाद्य सुरक्षा विभाग ने छेना, दही, घी, पनीर व खोवा के 5 सैंपल लिए। इसी दौरान भारत गैस कंपनी के 7 घरेलू सिलिंडर भी मौके पर पाए गए जिनमें से 03 सिलिंडर भरे व 4 घरेलू सिलिंडर खाली पाए गए। इन्हें खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा उक्त मिष्ठान भण्डार का बिजली मीटर चेक किया गया, जो बिजली चोरी नहीं पाई गई लेकिन लोड मीटर से ज्यादा मिलने पर एलएल- एक भरी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed