फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Agarwal Sabha elections will be held on 11th August, nomination papers will be filled on 26th and 27th July.

Charkhi Dadri News: अग्रवाल सभा का चुनाव 11 अगस्त को, 26 व 27 जुलाई को भरे जाएंगे नामांकन पत्र

Thu, 04 Jul 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 04 Jul 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Agarwal Sabha elections will be held on 11th August, nomination papers will be filled on 26th and 27th July.
कार्यकारिणी चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अग्रवाल समाज लोग। स्रोत : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। अग्रवाल सभा के मौजिज लोगों ने कार्यकारिणी चुनाव पर मंथन करने के लिए बुधवार को बैठक की। इसमें 11 अगस्त को चुनाव संपन्न करवाने पर सहमति बनी। इसके अलावा रविंद्र सिंह गुप्ता को चुनाव अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया।

अग्रवाल सभा प्रधान बलराम गुप्ता व महासचिव ललित महाजन ने बताया कि वर्ष 2024-2026 के लिए दो वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव प्रक्रिया माध्यम से होना है। सभा की कार्यकारिणी में प्रधान उप प्रधान, कनिष्ठ उप प्रधान, महासचिव, सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए अग्रसेन धर्मशाला में चुनाव होगा।
विज्ञापन

रविंद्र सिंह गुप्ता ने बताया की मतदाता मतदान के समय अपने साथ कोई एक पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर आए। 26 से 27 जुलाई तक नामांकन फार्म भरे जाएंगे और जांच के बाद 28 जुलाई को उम्मीदवार सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 29 व 30 जुलाई को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। बैठक में अधिवक्ता ईश्वरचंद गुप्ता, राजकुमार गोयल, जगदीश ऐरण, रविंद्र सिलगर, पवन दिल्लीवान, शुभम गोयल, सुरेश ऐरण, विनोद गर्ग, रेखराज देवसरिया, मुकेश बंसल, जितेंद्र गोयल, निरंजन लाल सिंगला, भुनेश गोयल, अनुज पांडवानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed