फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After the theft, the shopkeeper himself discovered the thief, the police caught

चोरी के बाद दुकानदार ने खुद खोज निकाले चोर, पुलिस ने किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
After the theft, the shopkeeper himself discovered the thief, the police caught
चरखी दादरी। अपना सामान चोरी होने की टीस क्या होती है, उस दुकानदार से पूछिये जिसने चार दिन लगातार प्रयास कर न केवल चोरों को खोज निकाला बल्कि उन्हें पकड़वाने में पुलिस की मदद भी की। पुलिस ने चोरी के दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है और उनके पास से चोरी का इन्वर्टर और बैटरी भी बरामद कर ली है। गोपी वासी धर्मप्रकाश की बाढड़ा में इन्वर्टर-बैटरी की दुकान है। धर्मप्रकाश ने बताया कि 15 जनवरी को सुबह नौ बजे वह दुकान पर आया तो दुकान में पांच इन्वर्टर और दो बैटरी थी। करीब साढ़े 10 बजे उसे निजी कार्य से बाहर जाना पड़ा। 12 बजे वापस आया तो दुकान से एक इन्वर्टर और एक बैटरी गायब मिली। आसपास के दुकानदारों से पता किया तो कुछ पता नहीं लगा। जिसके बाद से ही उसके मन में चोरों का पता लगाने की टीस थी।
विज्ञापन

यूं लगाया चोरों का पता
धर्मप्रकाश ने बताया कि उसने दुकान के सामने हरियाणा अस्पताल में लगे कैमरे चैक करवाये, जिसमें दो लड़के दुकान से बैटरी व इन्वर्टर उठाते हुए दिखाई दिए। सामान चुराने के बाद वे डॉ. बोहरा वाली गली में जाते दिखाई दिये। फिर उसने पैट्रोल पंप पर फुटेज खंगाले तो चोर लोहारू रोड चौक की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। सतनाली रोड़ पर दो दुकानों के कैमरे देखे तो वही लड़के बाइक पर सामान सहित जाते दिखाई दिये। दूसरे दिन हंसावास कला व नांधा गांवों में सीसीटीवी चैक किये तो उनकी कोई फुटेज नही मिली। फिर अगले दिन उन्होंने चांदवास गांव की तरफ जाती सड़क पर बने मकान में सीसीटीवी कैमरे चैक किये जहां पर वे दोनों लड़के जाते दिखाई। दगड़ौली गांव जाकर पूछताछ की व ग्रामीणों को फुटेज दिखाई तो एक दुकानदार ने बताया कि ये लड़के कादमा गांव के हैं। फिर कादमा पहुंचकर लोगों से पूछताछ की तो पाया कि दोनों लड़कों के नाम बिट्टू व सुखबीर है। पुलिस ने दुकानदार धर्मप्रकाश की शिकायत पर बिट्टू व सुखबीर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। उनके पास से इन्वर्टर-बैटरी भी बरामद की गई है। बाढड़ा थाना से जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

खेत से पंखा और मोटर चोरी
चरखी दादरी। गांव रासीवास के खेतों में बने कमरे से पंखा व मोटर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव डोहकी वासी अमृत ने बताया कि उसके खेत मुख्य मार्ग रासीवास सीमा के साथ लगते है। खेत में ट्यूबवेल के साथ एक कमरा बना हुआ है। जिसमे एक पंखा व एक मोटर रखी हुई थी। 4-5 फरवरी की रात को कमरे का ताला तोड़कर पंखा और मोटर चुरा ले गये। जिसके बाद पहले वह अपने स्तर पर तलाश करता रहा और अब पुलिस को शिकायत दी है। मामले में जांच अधिकारी एचसी राजेश ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर से स्कूटी चोरी
चरखी दादरी। रानीला गांव में घर के बाहर से स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रानीला वासी रामोतार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 17 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे वह खेत से घर आया था और स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 10 बजे बाहर निकला तो स्कूटी नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस में शिकायत की। जांच अधिकारी आनंद ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed