फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After the strike, the system returned to normal; 44 land registrations took place on the first day

Charkhi Dadri News: हड़ताल के बाद पटरी पर लौटी व्यवस्था पहले दिन हुईं जमीनों की 44 रजिस्ट्रियां

Thu, 12 Feb 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
After the strike, the system returned to normal; 44 land registrations took place on the first day
दादरी के सरल केंद्र में जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंचे नागरिक।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। तहसीलदार, नायब तहसीलदारों की हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार को जिले में भी राजस्व विभाग से संबंधित कार्य आखिरकार सुचारू हो गए। गत वीरवार से शुरू हुई राजस्व अधिकारियों की कलम छोड़ हड़ताल मंगलवार देर शाम को खत्म हो गई थी। चार कार्य दिवस के बाद बुधवार से तहसील कार्यालयों में जमीनों की रजिस्ट्री से लेकर अन्य कार्य शुरू होने पर लोगों ने भी राहत की सांस ली। बुधवार को जिले में जमीनों की 44 रजिस्ट्रियां हुईं।तहसीलदार, नायब तहसीलदारों की हड़ताल का सबसे अधिक असर जमीनों की रजिस्ट्री संबंधी कार्यों पर पड़ रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को दादरी तहसील में जमीनों की कुल 24 रजिस्ट्रियां हुईं। इनमें 6 ट्रांसफर, 8 खरीद-बिक्री, चार मोर्टगेज, 4 लीज-रीलीज व दो गिफ्ट संबंधी रजिस्ट्रियां हुईं। वहीं बाढड़ा तहसील कार्यालय में बुधवार को जमीनों की 20 रजिस्ट्रियां हुईं। बौंद उप-तहसील में वीरवार को रजिस्ट्री होंगी।
विज्ञापन

प्रमाण पत्र, शपथ पत्र बनने भी हुए शुरू
राजस्व अधिकारियों की हड़ताल के चलते विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे रिहायश प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि के काम भी रुके हुए थे। वहीं जिन लोगों को तहसीलदारों से सत्यापित शपथ पत्रों की जरूरत होती है, पिछले चार दिनों से वे भी नहीं बन पा रहे थे, लेकिन हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार से प्रमाण पत्र और शपथ पत्र बनने का काम भी शुरू हो गया है। इसके अलावा इंतकाल संबंधी कार्य भी सुचारू हो गए हैं। इसके चलते लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य दिनों की अपेक्षा दिखी कम भीड़
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सामान्य दिनों में दादरी तहसील में करीब 30 और बाढड़ा में हर रोज करीब 20-25 रजिस्ट्रियां होती हैं। वहीं दर्जनों की संख्या में लोग प्रमाण पत्र, शपथ पत्र आदि बनवाने के लिए भी आते हैं, लेकिन बुधवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा स्थानीय सरल केंद्र व तहसील कार्यालय में लोगों की कम भीड़ दिखाई दी। बताया जा रहा है कि अधिकांश लोगों को हड़ताल खत्म होने की सूचना नहीं थी जिसके चलते बुधवार को काफी कम लोग ही कार्यालयों में काम करवाने के लिए आए।

ऑनलाइन आवेदकों की सूची हुई लंबी
बता दें कि हाल ही में सरकार की ओर से पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत जमीन की खरीद व बिक्री करने वालों को पहले दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होते हैं। इसके बाद अधिकारियों की ओर से दस्तावेजों की जांच के बाद रजिस्ट्री की अनुमति प्रदान की जाती है। दादरी सरल केंद्र में बुधवार को अधिकांश वे लोग रजिस्ट्री करवाने पहुंचे, जिन्होंने 22 जनवरी को आवेदन किए थे। ऐसे में अब चार दिन की हड़ताल के बाद ऑनलाइन आवेदकों की सूची और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed