फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After the CET, the administration's fire test in HTET will be conducted in three sessions; 17 examination centers have been established in the district, with 10,192 candidates.

Charkhi Dadri News: सीईटी के बाद एचटेट में प्रशासन की अग्निपरीक्षा, आज-कल तीन सत्र में होगी परीक्षा, जिले में बनाए 17 परीक्षा केंद्र, 10192 अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
After the CET, the administration's fire test in HTET will be conducted in three sessions; 17 examination centers have been established in the district, with 10,192 candidates.
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 30 व 31 जुलाई को जिले में आयोजित हो रही हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर 10,192 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी को परीक्षा के दौरान सतर्क रहने और अपने क्षेत्र में ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में जिले में संपन्न हुई सीईटी परीक्षा की सफलता को ध्यान में रखते हुए एचटेट परीक्षा निष्पक्ष और निर्बाध संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

30 जुलाई को सायं कालीन सत्र में 3 बजे से 5:30 बजे तक परीक्षा होगी, जबकि 31 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे और सायं कालीन संत्र में 3 से 5:30 बजे दो सत्रों में परीक्षा आयोजित होगी। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 बेंच लगाए जाएंगे, जिनमें चार कतारें होंगी। बोर्ड की ओर से प्रश्न पत्र के चार सेट जारी किए जाएंगे, जिसके चलते सेट मिलान की समस्या से बचने के लिए बेंच की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की सौंपी जिम्मेदारी
डीआरओ राजकुमार भौरिया, डीएफएसओ संजीव कुमार, एसडीओ आशीष देशवाल, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल सांगवान, सब रजिस्ट्रार प्रवीण कुमार समेत अन्य अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को आरक्षित ड्यूटी पर रखा गया है।
दिव्यांग अभ्यर्थी प्रमाणपत्र लेकर आएं
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नियमों के तहत दिव्यांग उम्मीदवारों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके लिए 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता का प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। प्रत्येक केंद्र पर दिव्यांगों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यदि किसी अभ्यर्थी को गंभीर बीमारी के कारण परीक्षा के दौरान दवाई लेनी हो, तो उसे सक्षम चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। ऐसी स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर दवाई लेने की अनुमति दी जाएगी। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी पुलिस को भी सूचित करेंगे।

परीक्षा केंद्रों का विवरण
30 जुलाई सायं सत्र : 10 केंद्रों पर 3,022 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आदर्श पब्लिक स्कूल, एपीजे सरस्वती पीजी कॉलेज, आर्यन मॉडल स्कूल, बेस मॉडल स्कूल (दो केंद्र), सीबीएस मेमोरियल स्कूल मौड़ी, गीतांजली स्कूल, ग्रीन मिडोज स्कूल और जनता कॉलेज (दो केंद्र) शामिल हैं।
31 जुलाई : सुबह सत्र में 17 केंद्रों और शाम को सात केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed