{"_id":"6633f0785c9bf5ae050c4d16","slug":"after-demand-was-raised-in-jan-samvad-transport-department-started-operating-19-buses-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117114-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जनसंवाद में मांग उठने पर परिवहन विभाग ने 19 बसों का संचालन किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जनसंवाद में मांग उठने पर परिवहन विभाग ने 19 बसों का संचालन किया शुरू
Fri, 03 May 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 03 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी बस स्टैंड
चरखी दादरी। यात्रियों को परिवहन सेवा का लाभ देने के लिएरोडवेज डिपो के अधिकारियों ने 19 बसों का संचालन शुरू किया है। कुछ माह पहले प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित हुए जनसंवाद कार्यक्रम में बसों की कमी संबंधी सामूहिक शिकायतें मिली थीं। इनका निदान करते हुए ये बसें शुरू की गई हैं।
19 बसों में से आठ बसें छात्राओं के लिए और 11 यात्रियों के लिए शुरू की गई हैं। इन बसों का संचालन होने से एक हजार से अधिक लोगों को परिवहन सेवा का लाभ मिलने लगा है। परिवहन विभाग ग्रामीणों की मांग पर लगातार बस सेवाओं में विस्तार कर रहा है। विद्यार्थियों और ग्रामीणों को समय पर शिक्षण संस्थानों और गंतव्य पर पहुंचाने के लिए हाल ही में बस सेवाओं का विस्तार किया है। इन बसों का संचालन होने से 20 से अधिक गांवों को फायदा पहुंचा है। खासकर छात्राओं की कुछ हद तक समस्या कम हुई है। संवाद
- इन गांवों में घूमने लगे रोडवेज के पहिए
परिवहन विभाग ने दादरी से सौंप-कासनी, भागेश्वरी से दादरी, कंहेटी से दादरी, सरूपगढ़-सांतौर से दादरी, बाढड़ा से भिवानी वाया हड़ोदा, सारंगपुर, दादरी से भिवानी वाया रानीला, ऊण रूट पर बस सेवा शुरू की गई है। इसके अलावा श्यामकलां से दादरी वाया बाढड़ा, सारंगपुर से दादरी, बौंदकलां से दादरी, कलियाणा से दादरी, गोठडा से दादरी रूट पर बस चलाई गई है।
विज्ञापन
छात्राओं के लिए इन रूटों पर चलाईं 8 बसें
विभाग की ओर से झोझूकलां, ऊण, नौरंगाबास जाटान, माईकलां, बीजणा, चंदेनी व रामलवास की छात्राओं को स्कूल व कॉलेज तक पहुंचाने के लिए बस सेवा का लाभ दिया है। दादरी-झोझूकलां रूट पर बस वाया कितलाना, छपार, बरसाना, शीशवाला व तिवाला तक जाएगी। दादरी से रानीला वाया नया गांव, झिंझर, लोहरवाड़ा व समसपुर तक बस सेवा शुरू हुई है। दादरी से पैंतावास कलां स्कूल वाया घिकाड़ा, साहुवास, गौरीपुर, कितलाना व डोहकी व अख्तयारपुरा तक भी बस चलने लगी है। इसके अलावा सारंगपुर स्कूल वाया अटेला, डूडीवाला- रामपुरा, दादरी गोठडा वाया संतोखपुरा, मकड़ानी,बलकरा, मोड़ी व रामनगर तक बस चलेगी। दादरी से झिंझर, भागेश्वरी, अचीना व बास तक स्कूली विद्यार्थियों के लिए बस सेवा शुरू की गई है।
छात्राओं की संख्या बढ़ने से बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है। रोडवेज विभाग छात्राओं की सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहता है। स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को बसों की कमी नहीं रहने देंगे। जनसंवाद में आई मांगों पर संज्ञान लेकर 19 बसों का संचालन शुरू किया गया है। - नवरत्न शर्मा, मुख्य निरीक्षक, चरखी दादरी रोडवेज डिपो।