फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After 45 years in the courtyard of hatred

Charkhi Dadri News: नफरत के आंगन में 45 साल बाद मुस्कराया भाईचारा

Sat, 24 Feb 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
After 45 years in the courtyard of hatred
भिवानी के कार्यक्रम में अतिथि को सम्मानित करते आयोजक। 
चरखी दादरी। गांव इमलोटा व भागवी के लोगों के बीच 45 साल पहले प्रधानी को लेकर शुरू हुआ विवाद नफरत में बदल गया था। सतगामा के दोनों गांवों के लोग एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते थे। बात-बात पर उनमें झगड़े होते रहते थे। इस हालात से चिंतित दोनों गांवों के मौजिज लोगों ने आपस में भाईचारे का हाथ बढ़ाया तो मतभेद की दीवारें भरभराकर गिर गईं और नफरत के पर्याय बने दोनों गांवों में भाईचारा फिर से मुस्करा उठा। शनिवार को भागवी गांव के खेल स्टेडियम में इमलौटा के मानिंद लोगों का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत हुआ तो वहां मौजूद दोनों गांवों के लोगों ने करतल ध्वनि से इसका स्वागत किया। ग्रामीण बोले-आज हम लोग भाई से भाई के मिलन का उत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन

सतगामा खाप की प्रधानी को लेकर करीब 45 वर्ष पुरानी लड़ाई को खाप पंचायत ने खत्म करवाते हुए एकता व आपसी भाईचारे का संदेश दिया है। दोनों गांव के बीच कई बार झगड़े भी हुए तो वहीं थाना-तहसील में भी कई मामले पहुंचे। इसका प्रभाव युवा पीढ़ी पर भी देखने पर मिला, लेकिन जब दोनों गांवों के लोग विवाद से हो रहे क्षति को महसूस करने लगे तो भाईचारे की आवश्यकता शिद्दत से महसूस की जाने लगी। कई दौर की बैठक के बाद यह प्रयास रंग लाया और शुक्रवार को दोनों गांवों के लोग एक मंच पर आए। अधिवक्ता संजीव तक्षक ने बताया कि इमलोटा के लोगों ने शुक्रवार को पंचायत में लिए गए निर्णय पर मुहर लगाते हुए शनिवार को भागवी गांव में आयोजित खेल कार्यक्रम में शिरकत की थी। दोनों गांवों में एकता के साथ समाज को नई दिशा देने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

भाईचारे का साक्षी बने ग्रामीण
इमलोटा की तरफ से मास्टर मोतीराम कलकल, पूर्व चेयरमैन प्रवीण कलकल, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश व कांग्रेस युवा नेता योगेश इमलोटा ने भागवी के कर्नल फतेह सिंह स्टेडियम में पहुंचकर अपने विचार वयक्त किए। उन्होंने कहा कि खेलों के साथ आज हमारे लिए उत्सव का भी दिन है। आज सतगामा खाप के सभी लोग इकट्ठे हुए हैं। इस अवसर पर सांतौर सरपंच प्रवीन, निमली सरपंच शमशेर, मोरवाला सरपंच सुनील, इमलोटा सरपंच रामनिवास जांगड़ा, जयभगवान ठेकेदार, बसंत, हितैष, देवेंद्र, प्रदीप, सुरेश आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed