{"_id":"61d5e0de4e167c653339da34","slug":"after-208-days-three-people-got-corona-infected-in-a-day-charkhidadri-news-hsr6213318153","type":"story","status":"publish","title_hn":"208 दिन बाद एक दिन में तीन लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
208 दिन बाद एक दिन में तीन लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में कोरोना फिर से पांव पसारने लगा है। 208 दिन बाद बुधवार को जिले में एक ही दिन में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब नौ सक्रिय मरीज हैं। इसके साथ ही विभागीय टीम ने कोरोना जांच के लिए 1003 सैंपल लिए गए हैं।
बुधवार को शहर में दो व्यक्ति व रानीला गांव में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। शहर निवासी संक्रमितों की उम्र 29 व 27 साल है, जबकि रानीला निवासी संक्रमित की उम्र 59 साल है। पांच जनवरी से पहले एक दिन में तीन पॉजिटिव केस गत 11 जून को मिले थे। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5088 पहुंच गई है। इनमें से 4940 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं जबकि 139 की मौत हुई है। अब तक कोरोना जांच के लिए 314754 सैंपल लिए जा चुके हैं। फिलहाल 861 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक जिले में 45115 लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए हैं। सीएमओ के अनुसार तीन जो नए संक्रमित मिले हैं उनमें से एक ट्रेस हो चुका है और उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
3656 किशोरों समेत 5142 लोगों को लगाई वैक्सीन
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि बुधवार को जिले में 5142 लोगों को वैक्सीन लगाई है। इसके तहत 3656 किशोर और 1486 लोग 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को 845 लोगों को कोविशील्ड और 4297 को को-वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
गोपी सीएचसी में हुआ सबसे अधिक वैक्सीनेशन
बुधवार को सिविल अस्पताल में 397, एमसीएचस में 100, बौंदकलां में 417, अचीना में 251, इमलोटा में 172, रानीला में 130, सांवड़ में 209, झोझूकलां में 480, बलकरा में 174, संतोकपुरा में 244, मानकावास में 394, माई कलां में 292, गोपी में 554, बाढड़ा में 440, हड़ौदी में 414, कादमा में 213 और छपार में 263 लोगों को वैकसीन लगाई गई। सबसे अधिक वैक्सीनेशन बुधवार को गोपी सीएचसी पर हुआ।
बुधवार को जिले में तीन नए कोरोना केस आए हैं, जबकि विभाग ने 5142 लोगों का वैक्सीनेशन किया। अब तक जिले में करीब 16 हजार किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कोरोना जांच के लिए अब सैंपलिग भी बढ़ाई जाएगी।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ