{"_id":"60fb1a398ebc3e582a62afb4","slug":"after-17-months-meeting-of-the-grievance-redressal-committee-will-be-held-on-26-charkhidadri-news-hsr606917517","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 माह बाद 26 को होगी कष्ट निवारण समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 माह बाद 26 को होगी कष्ट निवारण समिति की बैठक
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में करीब 17 माह बाद सोमवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता जिले के प्रशासनिक प्रभारी और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश करेंगे। इसमें 14 परिवाद रखे जाएंगे। इसकी पुष्टि नगराधीश अमित मान ने की है। बैठक लघु सचिवालय के हॉल नंबर दो में दोपहर दो बजे आयोजित होगी। उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने सभी विभागों के जिला मुखियाओं को समय पर बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
कष्ट निवारण समिति की बैठक फरवरी 2020 में आयोजित हुई थी। इसकी अध्यक्षता कृषि मंत्री जेपी दलाल ने की थी। इसके बाद कोरोना का प्रकोप शुरू हो गया। करीब 17 माह तक बैठक आयोजित नहीं हो पाई। अब दूसरी लहर का प्रकोप खत्म होने पर प्रशासन ने कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित करवाने का निर्णय लिया है। इसमें 14 परिवाद डी सुरेश के समक्ष रखे जाएंगे। जिनमें सबसे अधिक तीन-तीन परिवाद पुलिस विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग के हैं। जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग, नगर परिषद, मार्केट कमेटी, पंचायत विभाग, आरटीए विभाग व आबकारी विभाग से जुड़ा एक-एक परिवाद है। बैठक में बिजली निगम से संबंधित दो परिवाद भी सुनवाई के लिए रखे जाएंगे।
- इन परिवादों का होगा निपटान
परिवाद 1- मेजबान चौक के समीप लोहारु रोड निवासी निर्मला देवी ने अपनी शिकायत में कुछ लोगों पर फसल उजाड़ने और विरोध करने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय समझौता का दबाव बनाया।
विज्ञापन
परिवाद 2- पिचोपा खुर्द निवासी प्रसन्ना देवी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए परिवाद में कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि महिला सेल में शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने ससुराल पक्ष से हर्जा-खर्चा दिलाने की मांग की है।
परिवाद 3- खनन अधिकारी और भू-विभाग का यह परिवाद खनन चोरी से संबंधित है, जो पुलिस विभाग से जुड़ा है। इसमें चेकिंग के दौरान डंपर मालिक और चालक पर खनिज चोरी और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करने की सिफारिश की गई है।
परिवाद 4- यह परिवाद जिला विकास एवं पंचायत विभाग से जुड़ा है। इसमें खेड़ी बूरा निवासी दिनेश ने भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाए गए सरपंच और ग्राम सचिव पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सदर थाना पुलिस पर इस मामले में दोषियों पर मामला दर्ज न करने का भी आरोप है।
परिवाद 5- आरटीए विभाग से जुड़ा परिवाद नवीन नामक व्यक्ति का है। इसमें ओवरलोड वाहनों से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है। इसमें ओवरलोडिंग रोकने के लिए क्रशरों की जवाबदेही तय करनी की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ओवरलोड वाहनों से सड़क हादसे बढ़ रहे हैं।
परिवाद 6- चरखी दरवाजा निवासी क्षेत्र के लोगों का यह परिवाद जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित है। इसमें लचर सीवर व्यवस्था से निजात दिलाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं ने मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने की मांग भी की है।
परिवाद 7- यह परिवार भागेश्वरी निवासी सुल्तान सिंह का है, जो जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा है। इसमें शिकायतकर्ता ने एक ग्रामीण ने पेयजल लाइन को काटकर आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही।
परिवाद 8- यह परिवाद झोझूकलां क्षेत्र के लोगों का है, यह भी जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गांव में दो जगह से पेयजल लाइन लीकेज है, लेकिन विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा। इसके अलावा भी गांव में कई जगह यह समस्या बनी हुई है।
परिवाद 9- यह परिवार नरसिंहवास ग्राम पंचायत का है, जो आबकारी विभाग से संबंधित है। इसमें नरसिंहवास और नंदगांव के बीच खुले शराब ठेका को बंद करने की मांग की गई है। ग्राम पंचायत का कहना है कि ठेका की वजह से कई वारदातें भी हो चुकी हैं।
परिवाद 10- मिसरी निवासी दीपक का यह परिवाद बिजली निगम से जुड़ा है। इसमें गांव के कुछ लोगों पर बिजली चोरी के कथित आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। दीपक का कहना है कि एक आरोपी अन्य लोगों का भी बिजली चोरी में सहयोग करता है।
परिवाद 11- यह शिकायत चंपापुरी की गली 14 निवासी बबली की है, जो बिजली निगम से जुड़ी है। शिकायत में महिला ने घर के आंगन में लगे बिजली खंभे को शिफ्ट करवाने की मांग की है। महिला का कहना है कि खंभे की वजह से बरसात के दौरान घर में करंट आ जाता है।
परिवाद 12- यह नगर परिषद सचिव से संबंधित है। इसमें सुभाष चौक निवासी एक व्यक्ति ने नियमों का ताक पर रखकर भवन निर्माण करवाने वालों पर म्यूनिसिपल एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है।
परिवाद 13- इमलोटा निवासी प्रेम सिंह का यह परिवाद मार्केट कमेटी सचिव से जुड़ा है। इसमें एक फर्म पर 100 क्विंटल गेहूं का भुगतान न करने का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गेहूं लेने के बाद उसका एक लाख 97 हजार का भुगतान अब तक नहीं हुआ है।
परिवाद 14- यह परिवाद जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग से जुड़ा है। वार्ड-17 निवासी महिला सुमित्रा देवी ने इसमें एक डिपो होल्डर पर उसके हक का राशन गबन करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है विभागीय अधिकारियों के आदेश का पालन भी उक्त डिपो होल्डर ने नहीं की।