फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Advocates called an emergency meeting to protest the scuffle with the former head of the bar, demanding his arrest

Charkhi Dadri News: बार के पूर्व प्रधान के साथ हाथापाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुलाई आपात बैठक, गिरफ्तारी की मांग तेज

Sat, 25 Apr 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Advocates called an emergency meeting to protest the scuffle with the former head of the bar, demanding his arrest
चरखी दादरी। दादरी स्थित एडीसी कोर्ट में वीरवार को बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान प्रवीन श्योराण के साथ हुई हाथापाई की घटना के बाद जिला बार एसोसिएशन में रोष व आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस प्रकरण को लेकर शुक्रवार को बार एसोसिएशन दादरी की आपात बैठक बुलाई गई जिसमें अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

बार प्रधान सुरेंद्र मेहड़ा ने कहा कि न्यायालय परिसर में इस प्रकार की घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है बल्कि अधिवक्ताओं की गरिमा और सुरक्षा पर भी सीधा आघात है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई बरती तो बार को मजबूरन कड़े और निर्णायक कदम उठाने पड़ेंगे। बैठक के दौरान बार के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। एसपी ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए प्रस्ताव पारित किया कि भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के साथ ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी अधिवक्ताओं से एकजुटता बनाए रखने और किसी भी चुनौती का मिलकर सामना करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर उपप्रधान मंदीप फोगाट, सचिव राकेश सांगवान, खजांची धर्मेंद्र फोगाट, सह सचिव योगेश शर्मा सहित अधिवक्ता संजीव तक्षक, प्रेस प्रवक्ता प्रदीप डाला, बलवान, वेद प्रकाश, आनंद बिजराणिया, प्रशांत, अनिल चाहर, सुनील फोगाट, जगमाल बेरला, अधिवक्ता अजय मैहड़ा सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed