फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Advocates boycotted all courts, went on strike and held dharna

अधिवक्ताओं ने सभी अदालतों का किया बहिष्कार, हड़ताल कर धरने पर डटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Advocates boycotted all courts, went on strike and held dharna
चरखी दादरी जिला बार एसोसिएशन का शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। अधिवक्ताओं ने सिविल जज की अदालत शुुरू करवाने की मांग के लिए वर्क सस्पेंड रखा। अब इस धरने को अनिश्चित कालीन घोषित कर दिया गया है। अधिवक्ताओं ने सभी अदालतों का बहिष्कार किया और हड़ताल कर धरने में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन चरखी दादरी प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने बताया कि कोर्ट में सिविल जज की अदालत में तबादले के बाद नया न्यायाधीश तैनात नहीं किया गया
इससे अधिवक्ताओं में काफी रोष पैदा हो गया है। प्रधान ने बताया कि इस मामले में बार की तरफ से कई बार डिस्ट्रिक्ट जज भिवानी व जस्टिस पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस ललित बत्रा को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन इस बारे में अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसलिए जब तक यह कोर्ट शुरू नहीं हो आएगी, बार एसोसिएशन चरखी दादरी का यह धरना अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि सिविल कोर्ट की सारी फाइलें दूसरी अदालतों में दे दी गई जिसकी वजह से विचाराधीन केसों में काफी लंबी तारीखें मिल रही है इस कारण अधिवक्ताओं को और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरने में सीनियर व जूनियर अधिवक्ताओं की मौजूदगी काफी संख्या में रही। इस मौके पर बार उपप्रधान कुलदीप सांगवान, सचिव मंजीत श्योराण, सह-सचिव मंदीप फोगाट, खजांची सोमवीर चंदेनी आदि धरना स्थल पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed