{"_id":"6665f36f3c1e24fca90686ce","slug":"admission-will-be-done-on-980-seats-in-kadma-badhra-and-mandhi-government-colleges-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-118741-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कादमा, बाढड़ा और मांढी राजकीय कॉलेज में 980 सीटों पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कादमा, बाढड़ा और मांढी राजकीय कॉलेज में 980 सीटों पर होंगे दाखिले
Sun, 09 Jun 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। खंड के तीन गांवों में सरकार की ओर से राजकीय महाविद्यालयों की शुरुआत की हुई है। तीनों कॉलेजों में कुल 980 सीटें हैं। पिछले साल भी सीटों की संख्या यथावत ही रही थी।
मांढी हरिया स्थित राजकीय कॉलेज में कुल 240 सीटें हैं और यूजी के दो कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इनमें बीए 160 और बीकॉम की 80 सीटें हैं। कादमा कॉलेज की बात करें तो उसमें भी सीटों की यही स्थिति है। इसमें भी बीए में 160 और बीकॉम की 80 विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। बाढड़ा राजकीय महिला कॉलेज में सबसे ज्यादा सीटें हैं। साथ ही इसमें स्नातक के तीन कोर्स उपलब्ध हैं। यहां बीए की 320 सीटों व बीकॉम की 80 सीटें पर छात्राएं दाखिला ले सकती हैं। छात्राएं की रुचि को देखकर ही संस्थान में बीएससी के नॉन मेडिकल कोर्स भी शुरू किया गया था। इस कोर्स में 100 सीटें हैं।
प्रोफेसर उमेद लुहाच ने बताया कि खंड के युवाओं के लिए तीनों ही संस्थान उपयुक्त हैं। इच्छुक विद्यार्थी 21 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।