{"_id":"66981a0fc2c5146883058b14","slug":"admission-in-janta-college-of-charkhi-dadri-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-120566-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जनता महाविद्यालय में बीए, बीएससी मेडिकल और कंप्यूटर साइंस संकाय में हुए 36 दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जनता महाविद्यालय में बीए, बीएससी मेडिकल और कंप्यूटर साइंस संकाय में हुए 36 दाखिले
Thu, 18 Jul 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के जनता महाविद्यालय में दाखिले के लिए अपने दस्तावेज की जांच करवाते विद्यार्थी।
चरखी दादरी। जनता कॉलेज में बुधवार को व्यक्तिगत तौर पर दाखिला प्रक्रिया की गई। वहीं, स्नातक कक्षाओं में दाखिला के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने बुधवार शाम से 30 जुलाई तक पोर्टल फिर से खोल दिया है। इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल पर आवेदन कर कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से दस्तावेजों का सत्यापन करवा दाखिला ले सकते हैं। फिजिकल काउंसिलिंग के तहत बुधवार को 36 युवाओं ने फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित किया।
बुधवार को जनता कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 34 दाखिले हुए हैं। इस प्रकार बीए प्रथम वर्ष में 560 सीटों में से अब तक 207 दाखिले हो चुके हैं। वहीं कॉमर्स संकाय में बुधवार को एक भी दाखिला नहीं हुआ। कॉमर्स में अब तक 80 सीटों में से 30 ही भरी जा सकी हैं। बीएससी नॉन मेडिकल संकाय में 160 सीटों में से मात्र 31 पर ही दाखिले हुए हैं। बुधवार को एक भी दाखिला नहीं हुआ। बीएससी मेडिकल संकाय में 80 में से 27 सीटें भरी हैं, बुधवार को दो छात्रों ने दाखिला लिया। बीएससी कंप्यूटर साइंस में 80 में से 14 सीटें ही भरी जा सकी हैं। बुधवार को इस संकाय में एक दाखिला हुआ है।
विज्ञान के बजाय कला संकाय में बढ़ा रुझान
अब तक हुए दाखिलों के आधार पर आकलन किया जाए तो विद्यार्थियों का विज्ञान के बजाय कला संकाय के प्रति रुझान बढ़ने लगा है। विद्यार्थियों का मानना है कि कला ऐसा विषय है जिसमें लिपिक से लेकर आईएएस बनने तक सुनहरा कॅरिअर है। प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतियोगी परीक्षाओं में कला संकाय के करीब 15 विषयों से ही तकरीबन सवाल पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को फिजिकल काउंसिलिंग के जरिये 36 दाखिले हुए। बीएससी एक्चुरिअल साइंस में 80 में मात्र सात सीटें ही भरी जा सकी हैं। मेडिकल लैब तकनीशियन में 41 सीटों में से 12 ही भरी जा चुकी हैं। अब 30 जुलाई तक फिर से दाखिला पोर्टल खोल दिया गया है। डॉ. नीरज कुमार, दाखिला कॉर्डिनेटर, जनता महाविद्यालय।