फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Admission in Ignou

Charkhi Dadri News: इग्नू में दाखिला लेने के लिए यूजीसी डीईबी आईडी अनिवार्य

Wed, 25 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 25 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Admission in Ignou
चरखी दादरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अावेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
विज्ञापन

इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (यूजीसी डीईबी) आईडी अनिवार्य है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन कर उनके उत्थान के लिए समान अवसर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने बताया कि इग्नू दुर्गम, गांव, देहात तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रहा है। यूजीसी-डीईबी ने सभी मुक्त और दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) और ऑनलाइन (ओएल) कार्यक्रमों के लिए नई प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी-डीईबी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अब अंतरराष्ट्रीय शिक्षार्थियों को छोड़कर प्रत्येक शिक्षार्थी के लिए किसी भी ओडीएल या ऑनलाइन पाठ्यक्रम में नामांकन से पहले अपनी एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी का उपयोग करके डीईबी-आईडी बनाना अनिवार्य है।


इसके लिए इच्छुक शिक्षार्थी यूजीसी-डीईबी वेब पोर्टल पर जाएं और अपने एबीसी आईडी का उपयोग करके डीईबी-आईडी बनाएं।
यदि आपके पास एबीसी आईडी नहीं है, तो आप डिजीलॉकर के माध्यम से इसे बना सकते हैं या अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड या अपार आईडी से भी एबीसी आईडी बनाई जा सकती है। डीईबी आईडी एक बार बनने के बाद शिक्षार्थी के जीवन काल तक वैध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed