फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Admission in Charkhidadri

Charkhi Dadri News: जेएनवी की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

Wed, 25 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 25 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Admission in Charkhidadri
चरखी दादरी। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में नए सत्र 2026-27 की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आगामी 13 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि जेएनवी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत कार्यरत पूर्णतया आवासीय विद्यालय है, जिसमें छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास उपलब्ध हैं। विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा के साथ भोजन, वर्दी और अन्य दैनिक उपयोग सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन




पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन स्वयं के स्तर पर अथवा रोहतक जिले के गांव घुसकानी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को फोटो एवं आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी और अभिभावक के हस्ताक्षर भी अपलोड करवाने होंगे। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का जन्म एक मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्र विद्यार्थी cbseitms.rcil.gov.in/nvs वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश देखने के लिए नोएडा स्थित नवोदय विद्यालय समिति के मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in का अवलोकन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed