फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Administration will provide training for development works to Panchayat representatives

Charkhi Dadri News: पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासन दिलाएगा विकास कार्याें का प्रशिक्षण

Fri, 12 Jan 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 12 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Administration will provide training for development works to Panchayat representatives
चरखी दादरी में दिशा कमेटी की बैठक लेते सांसद धर्मबीर सिंह व मौजूद उपायुक्त मनदीप कौर। 
चरखी दादरी। सांसद धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में वीरवार को दिशा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें उपायुक्त मनदीप कौर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सांसद धर्मबीर ने कहा कि जिला में करवाए जा रहे सभी विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और कामों को समय पर पूरा करवाया जाए। उन्होंने प्रशासन को पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्याें का प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिशा कमेटी की बैठक का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना है। बैठक में यह भी देखा जाता है कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर कितना काम हुआ है। ऐसे में सभी विभागों को विकास कार्यों में तेजी लाने की जरूरत है ताकि समय पर कामों को पूरा करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं। ये सभी कार्य भी उस सपने को पूरा करने में अहम होंगे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सरकार की ओर से पंचायती राज संस्थाओं से करवाए जाने वाले कामों के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों को कम जानकारी है ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्य करवाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाए और उन्हें बताया जाए कि विकास कार्यों के लिए किस प्रक्रिया को अपनाने की जरूरत होती है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति मिल सके। कम जानकारी के चलते गांव या क्षेत्र में काम करवाने में परेशानी आती है। इन जनप्रतिनिधियों को प्रक्रिया की जानकारी होने तक विकास की गति धीमी ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- भविष्य की योजनाओं पर की चर्चा
बैठक में सांसद ने एक-एक करके सभी विभागों के विकास कार्यों सहित भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं और सभी की जिम्मेदारी बनती है कि जनता का पैसा सही तरीके से इस्तेमाल हो। सांसद ने कहा कि चरखी दादरी में पानी निकासी को लेकर किए जा रहे कार्य को समय सीमा में पूरा कराएं और निर्माण के दौरान कार्य की गुणवत्ता पर भी नजर रखें।



- ये रहे मौजूद
बैठक में जिला परिषद के चेयरमैन मनदीप डालावास, अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह, सीईओ जिला परिषद प्रदीप कौशिक, एसडीएम सुरेश कुमार, सहकारिता समिति चेयरमैन सुधीर चांदवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed