{"_id":"62e2d5be0fdc8914006d3634","slug":"administration-will-make-youth-aware-against-drug-addiction-charkhidadri-news-hsr6378658169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, युवाओं को भी जागरूक करेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, युवाओं को भी जागरूक करेगा प्रशासन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नशाखोरी को रोकने के लिए जिला प्रशासन दोहरी कार्रवाई शुरू करेगा। एकतरफ नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी तो दूसरी ओर जिले के युवाओं को जागरूक किया जाएगा। युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों समेत परिवार और समाज पर पड़ने वाले असर की जानकारी भी दी जाएगी। वीरवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित बैठक में डीसी श्यामलाल पूनिया ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन पर रोक लगाने के लिए युवाओं को इसके प्रति जागरूक करना जरूरी है। जिला में अभियान के तहत युवाओं को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता कैंप लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ बेचने वालों पर छापेमारी कर कार्रवाई भी की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत भी उपस्थित रहे।
डीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आमतौर पर देखने में आया है कि किसी भी प्रकार का नशा या नशे की लत हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सभी विभागीय अधिकारी एक टीम बनाकर शहर व गांव में नागरिकों को धूम्रपान, चरस, गांजा, शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन न करने के लिए प्रेरित करें। युवा हमारे देश का भविष्य हैं और अधिकतर युवा आजकल नशे की लत का शिकार होते जा रहे हैं। इसलिए प्रत्येक अधिकारी शहर व गांवों में नशा मुक्ति से संबंधित जागरूक अभियान चलाएं और नशा मुक्ति की शपथ भी जरूर दिलवाएं।
विज्ञापन
- प्रत्येक व्यक्ति 100 लोगों को करें प्रेरित: एसपी
पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि नशा मुक्त भारत अभियान के संदेश को गांवों और कस्बों में प्रचारित करें। प्रत्येक व्यक्ति को यह लक्ष्य बनाना होगा कि वे 100 अन्य लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रोत्साहित करेंगे। अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए अपनी पूरी क्षमता से हर संभव प्रयास करेंगे।
- ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में उप पुलिस अधीक्षक रामसिंह बिश्रोई, उप जिला शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता, उप निरीक्षक शमशेर सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार, कृषि विशेषज्ञ डॉ. चंद्रभान श्योराण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-------------