फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Administration will also add expenses by getting videography of public meetings done

Charkhi Dadri News: जनसभाओं की वीडियोग्राफी करवाकर खर्च भी जोड़ेगा प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Administration will also add expenses by getting videography of public meetings done
चरखी दादरी। जिले के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की जनसभाओं पर नजर रखेंगे। इन जनसभाओं की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी, ताकि खर्च का पता लगाकर उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जा सके। यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत ही यह आदेश जारी किया गया है। वीडियोग्राफी के जरिये राजनीतिक पार्टी के स्टार प्रचारक के भाषण सुरक्षित रहेंगे और चुनाव आयोग के मांगने पर जिला प्रशासन प्रस्तुत भी कर सकेगा। उपायुक्त ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से कहा है कि वे स्वयं जनसभाओं को कवर करें और उसकी वीडियो रिकार्डिंग करवाएं, ताकि जरूरत अनुसार उसका उपयोग किया जा सके। आदेशों के अनुसार सहायक रिटर्निंग अधिकारी जनसभाओं की वीडियो रिकार्डिंग के लिए वीडियोग्राफर के साथ एक अधिकारी को भी नियुक्त करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही सहायक रिटर्निंग अधिकारी जनसभाओं की वीडियो रिकार्डिंग को देखकर जनसभा में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद वे जनसभा की वीडियो रिकार्डिंग की ओरिजनल सीडी सहित उक्त जनसभा संबंधी एक सर्टिफिकेट जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed