{"_id":"63f8b2b225156dc71305d804","slug":"additional-deputy-commissioner-anurag-dhalia-held-a-meeting-with-the-officials-regarding-collector-rate-determination-charkhidadri-news-c-21-1-64719-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पहले आपत्तियों का होगा निपटान, फिर तय होंगे नए कलेक्टर रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पहले आपत्तियों का होगा निपटान, फिर तय होंगे नए कलेक्टर रेट
Fri, 24 Feb 2023 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 24 Feb 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में 31 मार्च तक कलेक्टर रेट निर्धारित कर दिए जाएंगे। इसे लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया। बैठक में तय हुआ कि पहले आपत्तियों और शिकायतों की सुनवाई होगी और फिर कलेक्टर रेट निर्धारित होंगे।
शुक्रवार को इस संदर्भ में आयोजित बैठक में कमेटी ने विचार-विमर्श किया। अंत में निर्णय लिया गया कि कलेक्टर रेट को लेकर आई शिकायतों की दोबारा समीक्षा की जाए और कुछ शिकायतकर्ताओं को बुलाकर उनसे बातचीत भी होनी चाहिए। इसके बाद अगले सप्ताह दोबारा बैठक होगी, जिसमें जिले के कलेक्टर रेट निर्धारित को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। शुक्रवार को हुई बैठक में एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह व नवीन कुमार, डीआरओ तरुण कुमार, तहसीलदार बंसीलाल, नायब तहसीलदार नरेंद्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
-15 जनवरी तक मांगी गई थी आपत्ति
प्रशासन की ओर से 15 जनवरी तक कलेक्टर रेट पर आपत्ति मांगी गई थी और कई लोगों ने इसे लेकर आपत्ति दर्ज करवाई है। कमेटी ने निर्णय लिया है कि इन आपत्तियों को निपटाकर कलेक्टर रेट निर्धारण की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए।