फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Addiction destroys relationships by hollowing out society like termites: BK Sunil

समाज को दीमक की तरह खोखला कर आपसी संबंधों को तोड़ता है नशा : बीके सुनील

Tue, 08 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 08 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Addiction destroys relationships by hollowing out society like termites: BK Sunil
चरखी दादरी। नशा समाज को दीमक की तरह खोखला कर आपसी संबंधों को तोड़ता है। यह उद्गार ब्रह्माकुमारीज के समाज सेवा प्रभाग के हरियाणा राज्य सह संयोजक सुनील कुमार व जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला सचिव सुरेंद्र आर्य ने साइक्लोथाॅन यात्रा का स्वागत करते हुए व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान साइकिल यात्रियों को गुलदस्ता व फूल मालाओं व पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। सुरेंद्र आर्य ने कहा कि साइक्लोथाॅन से नशा मुक्ति का संदेश देना सकारात्मक परिणाम जरूर लाएगा। युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाकर ही हम देश व प्रदेश को नशा मुक्त व स्वर्णिम बना सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष ब्रह्माकुमार सुनील ने कहा कि आज सभी को सकारात्मक चिंतन से आंतरिक शक्तियों को बढ़ाने की जरूरत है और यह अध्यात्म से ही संभव है। जब हम आंतरिक रूप से कमजोर होते हैं तो नशे की ओर बढ़ते हैं। इससे बचने के लिए राजयोग एक रामबाण उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed