फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ADC and CEO posts vacant, payment of Rs 12 crore stuck

Charkhi Dadri News: एडीसी और सीईओ के पद खाली, 12 करोड़ का भुगतान अटका

Sat, 22 Mar 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
ADC and CEO posts vacant, payment of Rs 12 crore stuck
बाढड़ा। पंचायतीराज ठेकेदार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के पद रिक्त होने पर रोष प्रकट किया गया। पंचायती राज ठेकेदार एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि एडीसी व सीईओ जिला परिषद के पद रिक्त होने के कारण जिला विकास योजना की करीब सात करोड़ की राशि खर्च नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

वहीं, जिला परिषद की अनेक योजनाओं का लगभग 12 करोड़ का बजट खर्च होने के बावजूद अदायगी नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीण विकास के कार्य ठप हैं। राजकरण ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी तैनात नहीं हैं। कुछ विकास कार्यों की स्वीकृति मिलती है तो कई गांवों के लोग बेवजह काम को बाधित करते हैं। इस अवसर पर राहुल खेड़ी, पूनमचंद, सरपंच राकेश डोहकी, सत्येंद्र वर्मा, कुलदीप, ओमप्रकाश, विरेंद्र चरखी, महेश कुमार, लीलू फतेहगढ़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed