चरखी दादरी: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने हर 21वें मिनट में पकड़ी जीएसटी चोरी, बिना जीएसटी भरे निर्माण सामग्री ले जा रहे थे 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि जीएसटी की चोरी और बिना बिल के ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भट्ठा संचालक ईंटें भरकर निर्माण वाली जगहों पर पहुंचा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि जीएसटी की चोरी और बिना बिल के ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भट्ठा संचालक ईंटें भरकर निर्माण वाली जगहों पर पहुंचा रहे हैं। सूचना के आधार पर सुबह करीब छह बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता एसआई अनूप सिंह की अगुवाई में चरखी दादरी पहुंचा।
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग के प्लान में फंसा भ्रूण लिंग जांच कराने वाला: टीम ने जांच के लिए भेजी महिला, 24 हजार में तय किया सौदा, काबू
इसके बाद गुप्तचर विभाग की टीम भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ रावलधी चौक नाका पर पहुंची। सुबह सात बजे यहां से निर्माण सामग्री लेकर गुजरने वाले ट्रैक्टर ट्रॉलियों की जांच शुरू की गई। करीब 11 बजे तक यह कार्रवाई चली और इस दौरान हर 21वें मिनट में बिन जीएसटी और बिल के निर्माण सामग्री ले जाता एक ट्रैक्टर पकड़ा गया।
इस दौरान 11 ट्रैक्टर ऐसे मिले जिनमें बिना जीएसटी या बिल के ही निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही थी जबकि दो में क्षमता से अधिक वजन था। इन वाहनों के आयकर विभाग और आरटीए विभाग ने करीब 22-22 हजार रुपये के चालान किए। इन 13 वाहनों पर दो लाख 63 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
हमें गुप्त सूचना मिली थी कि जीएसटी चोरी कर ट्रैक्टरों में निर्माण सामग्री भेजी जा रही है। इस आधार पर टीम ने दादरी में कार्रवाई कर 13 ट्रैक्टर पकड़े। जुर्माना राशि भरने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया।
-अनूप सिंह, एसआई, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता