फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Action on encroachment: tin shed and ten wooden kiosks seized, A construction broken

अतिक्रमण पर कार्रवाई : टीन शेड और लकड़ी के दस खोखे जब्त, एक पक्का निर्माण तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Action on encroachment: tin shed and ten wooden kiosks seized, A construction broken
अभियान के दौरान खोखा हटाती टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। चार दिन के ब्रेक के बाद नगर परिषद ने शुक्रवार सुबह शहर में फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस बार नगर परिषद टीम ने शहर के बाजारों की बजाय बाहरी क्षेत्र का रुख किया। महेंद्रगढ़ चुंगी पर पहुंची टीम ने सरकारी जमीन पर एक पक्का निर्माण तोड़ने के अलावा टीन शेड व लकड़ी से बनाए दस खोखे जब्त किए। यह कार्रवाई करीब साढ़े तीन घंटे तक चली। वीरवार शाम नप टीम से उलझने वाले अतिक्रमणकारियों ने शुक्रवार को हुई कार्रवाई का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नगर परिषद टीम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप पहुंची। टीम की अगुवाई नप सचिव प्रशांत पाराशर ने की और सफाई शाखा कार्यवाहक प्रभारी भी अपने कर्मचारियों समेत वहां मौजूद रहे। नप सूत्रों के अनुसार वीरवार शाम इस जमीन पर नगर परिषद टीमें कचरा डालने पहुंची थीं, लेकिन यहां सरकारी जमीन पर झुुग्गी में रहने वाले लोगों और चाय व अन्य सामान का खोखा चलाने वाले लोगों ने इसका विरोध किया और टीम को लौटा दिया। सूत्रों के अनुसार वीरवार शाम नप टीम से दुर्व्यवहार भी किया गया और इसकी जानकारी कर्मचारियों ने अधिकारियों को दी थी।
विज्ञापन

कर्मचारियों से बदसलूकी पर एक्शन लेते हुए शुक्रवार को ही टीम महेंद्रगढ़ चुंगी पर कार्रवाई के लिए पहुंच गई। शुरुआत में लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन नप सचिव ने उन्हें सरकारी कार्य में बाधा न पहुंचाने की हिदायत दी और ऐसा करने पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। इसके बाद विरोध करने वाले लोग बैकफुट पर आ गए और चुपचाप कार्रवाई होती देखते रहे। दोपहर करीब एक बजे तक वहां कार्रवाई चली और सामान जब्त कर टीम वहां से लौट आई। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि सरकार जमीन पर पक्का निर्माण करवाकर होटल तक चलाया जा रहा था, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान लेकर ट्रैक्टर लगाते रहे कार्यालय के चक्कर
दस खोखा हटाने के अलावा नप टीम ने इनमें रखा सामान भी जब्त कर लिया। खोखा और सामान को पहुंचाने के लिए नगर परिषद के ट्रैक्टर कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। तीन ट्रैक्टरों ने चार-चार चक्कर लगाकर जब्त सामान को नगर परिषद कार्यालय पहुंचाया। पहली बार नगर परिषद की ओर से महेंद्रगढ़ चुंगी पर इस प्रकार की कार्रवाई की गई है।

लोगों ने पक्का निर्माण के अलावा खोखा डालकर सरकारी जगह पर अतिक्रमण किया हुआ था। हमारी टीम ने वहां पहुंचकर अतिक्रमण हटाया है। डीसी के आदेशों पर यह अभियान चलाया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।
प्रशांत पाराशर, सचिव, नगर परिषद

   ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा जब्त किया गया सामान।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा जब्त किया गया सामान।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed