फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accusing the agency of taking money in exchange for picking millet, the brokers locked the market gate

Charkhi Dadri News: एजेंसी पर बाजरा उठान की एवज में रुपये लेने का आरोप लगाकर आढ़तियों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला

Tue, 10 Oct 2023 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 10 Oct 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Accusing the agency of taking money in exchange for picking millet, the brokers locked the market gate
मंडी का गेट बंद करके खड़े आढ़ती। संवाद
चरखी दादरी। बाजरे के धीमे उठान को लेकर आखिरकार मंगलवार शाम आढ़तियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित आढ़तियों ने मंडी का गेट बंद कर दिया और नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने उठान करने वाली एजेंसी पर रुपये लेने और खरीद एजेंसी पर आढ़तियों की मदद न करने का आरोप भी लगाया। आढ़तियों ने चेतावनी दी है कि अगर बुधवार सुबह दस बजे तक समाधान नहीं हुआ तो वो मंडी बंद रखने के साथ रोड जाम करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

दरअसल, दादरी मंडी में बाजरा की खरीद शेड्यूल के 10 दिन बाद शुरू हुई। पिछले एक सप्ताह से आवक और खरीद तो रफ्तार पकड़ चुकी है, लेकिन उठान बेहद धीमा है। इससे खफा आढ़ती मंगलवार शाम लामबंद हुए और मंडी के मुख्य गेट को ताला जड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उठान कार्य करने वाली एजेंसी ने अपने गुर्गे मंडी में छोड़ रखे हैं। बाजरा उठान की एवज में आढ़तियों से प्रति बैग 8 रुपये तक लिए जा रहे हैं और जो आढ़ती रुपये देते हैं उनका बाजरा ही गोदाम तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने कहा कि ऐसे कई आढ़ती हैं जिनके बाजरे का अब तक उठान ही नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडी में अव्यवस्थाओं से आढ़ती काफी परेशान हैं। समस्याओं के समाधान के लिए जब खरीद एजेंसी हैफेड के अधिकारियों से मिलते हैं तो वो भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते। इसके अलावा मार्केट कमेटी अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की। आढ़तियों का कहना है कि ऐसा न हुआ तो वो बुधवार को और सख्त निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ठेकेदार बंद कर लेता है फोन, खरीद एजेंसी ने उठाए हाथ

आढ़तियों का कहना है कि बाजरा के लिए गाड़ी भेजने की जब वो ठेकेदार से बात करते हैं तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। बार-बार फोन करते हैं तो ठेकेदार फोन स्विच ऑफ कर लेता है। आढ़तियों का कहना है कि एजेंसी के गुर्गे आढ़तियों से साठगांठ करते हैं और रुपये लेकर ही बाजरा का उठान किया जाता है।



सचिव बोले- बुधवार को करवाया जाएगा समाधान
मंडी के आढ़तियों ने कहा कि उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव परमजीत नांदल से इस संबंध में फोन पर बात की तो उन्होंने बाहर होने का तर्क दिया। हालांकि उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि बुधवार सुबह ही आढ़तियों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।



दादरी मंडी में 2.56 लाख क्विंटल बाजरे की आवक हुई
दादरी मंडी की बात करें तो अब तक 2.56 लाख क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। इसमें दो लाख क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। अब तक करीब 90 हजार क्विंटल बाजरे का उठान हो चुका है और फिलहाल 1.10 लाख क्विंटल बाजरा मंडी में पड़ा है। मंगलवार को 10 हजार क्विंटल बाजरा का उठान किया गया है।




उठान के नाम पर एजेंसी की ओर से रुपये मांगे जा रहे हैं। आढ़ती ठेकेदार के गुर्गाें को प्रति बैग आठ रुपये तक देने को विवश हैं। इसी समस्या को लेकर मंडी का गेट बंद किया गया। बुधवार सुबह तक समाधान नहीं हुआ तो और कड़े कदम उठाए जाएंगे।
रामकुमार रिटोलिया, प्रधान, दादरी अनाज मंडी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article