{"_id":"65a1ac3e7e19b689990aaf16","slug":"accused-of-video-posting-it-on-social-media-arrested-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-299158-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पिस्तौल के बल पर पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पिस्तौल के बल पर पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 13 Jan 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार और कारतूस।
चरखी दादरी। पिस्तौल दिखाकर पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को सदर थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हिसार के न्याणा गांव का रहने वाला है। आरोपी को पिस्तौल किरमारा निवासी उसके दोस्त कंवर सिंह ने मुहैया करवाई थी। पुलिस ने उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों से दो पिस्तौल व 12 कारतूस बरामद किए हैं।
शुक्रवार शाम सदर थाना प्रभारी तेजपाल सोनी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि शहर निवासी एक महिला ने 15 दिसंबर को चरखी दादरी महिला थाने में एक शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि उसकी शादी हिसार के न्याणा गांव निवासी एक युवक से हुई थी। उसका पति सोशल मीडिया पर गलत नाम से आईडी बनाकर उसकी अश्लील वीडियो व फोटो पोस्ट करता है। एसपी नितिका गहलोत ने मामले की जांच सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर तेजपाल सोनी को सौंपी थी। उनकी टीम ने 9 जनवरी को महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद हुए।