फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of kidnapping and assaulting a young man

युवक का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप

Sat, 05 Jun 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and assaulting a young man
झोझू कलां। गांव चिड़िया निवासी नवदीप ने अपने ही गांव के ही कुछ युवकों पर अपहरण के बाद मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चिड़िया निवासी नवदीप ने बताया 3 जून की शाम करीब 6 बजे वह बाघोत की तरफ अपने खेत मे जा रहा था। इसी दौरान स्विफ्ट गाड़ी उसके पास आकर रुकी। गाड़ी को गांव का जितेंद्र चला रहा था और उसके साथी गाड़ी में बैठे थे। उन्होंने उसका रास्ता रोकते हुए गाली गलौज की व जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद वे उसे उसके ही खेत में बने कमरे में ले गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि वहां ले जाकर उन्होंने उसके हाथ बांध दिए और चाकू से भी हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास में ही काम कर रहे उसके ताऊ व चचेरे भाई ने उसे आरोपियों से छुड़वाने का प्रयास किया तो उन्होंने उन दोनों को धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। इसके बाद उसके ताऊ और चचेरे भाई ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे हमलावरों के चुंगल से छुड़वाया। घायल नवदीप को सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। अब झोझूकलां थाना पुलिस ने उसके बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed