फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of fraudulently depositing money by opening a bank account arrested

Charkhi Dadri News: बैंक खाता खुलवाकर धोखाधड़ी के रुपये डलवाने का आरोपी काबू

Tue, 18 Feb 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 18 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraudulently depositing money by opening a bank account arrested
चरखी दादरी। लोन दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी से बैंक खाता खुलवाकर फ्रॉड के रुपये डलवाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आसिन खान भांडवा गांव का रहने वाला है और उसे साइबर थाना पुलिस टीम ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। इससे पहले भी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि जेवली निवासी अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। अभिषेक ने शिकायत में बताया था कि सितंबर 2023 में वह भांडवा निवासी आसिन के पास पर्सनल लोन करवाने के लिए आया था। उसने कहा कि वह लोन करा देगा।
विज्ञापन

दो-तीन दिन बाद आसिन का फोन आया और उसे गांव लाड में विक्रम के घर पर आधार कार्ड व पैन कार्ड व मेरे बैंक की चेक बुक लेकर बुलाया। वहां आसिन ने कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिये व विक्रम ने मोबाइल से फोटो खींचा व आधार कार्ड व पैनकार्ड का फोटो ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उसे बार-बार बाढडा व लाड गांव बुलाया गया। वहां उसके हस्ताक्षर कराए गए जबकि ओटीपी भी लिए गए। इसके बाद उसके घर पर बैंक की चेक बुक व एटीएम भी प्राप्त हुए। उसके कुछ दिन बाद अप्रैल 2024 में एचडीएफसी बैंक बाढड़ा में अपना खाता खुलवाने गया तो वहां के बैंक कर्मचारी ने उसे बताया कि तुम्हारा तो खाता पहले ही खुल चुका है व इस खाते मे बहुत ज्यादा रुपयों का लेन-देन हो चुका है। इसके बाद अभिषेक ने पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में पुलिस ने अब आसिन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed