{"_id":"674b6aebdfac25fefb06a754","slug":"accused-of-cheating-rs-415-lakh-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127174-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मकान बेचने की एवज में 41.5 लाख ठगने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मकान बेचने की एवज में 41.5 लाख ठगने का आरोपी काबू
Sun, 01 Dec 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। मकान बेचने की एवज में चंपापुरी निवासी व्यक्ति से 41.5 लाख रुपये ऐंठने के मामले में काबू किए गए आरोपी रोहित को सीआईए ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इससे पहले दो दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस ने उससे डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किए।
चंपापुरी निवासी नवीन मित्तल ने जून 2024 को एसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि राव मोहल्ला निवासी रोहित ने 125 वर्गगज का मकान उन्हें बेचने की बात कही थी। छह दिसंबर 2023 को इकरारनामा के तहत रोहित ने उनसे 7,10,000 रुपये लिए थे और 20 मार्च 2023 को रजिस्ट्री कराना तय हुआ था।
इसके बाद आरोपी ने 14 फरवरी को चेक के जरिये 1,02,000 और 19 मार्च को 17,70,000 रुपये के अलावा 6.5 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर की थी। आरोपी ने उससे 41.5 लाख रुपये लेने के बाद भी मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद वह रोहित के घर गए तो परिजनों ने बताया कि रोहित अपने भाई के साथ रात से ही गायब है। इसके बाद जब इकरारनामा दिखाया तो उसके भाइयों ने बताया कि रोहित के नाम पर मकान नहीं है। इसलिए नवीन ने उसके खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत दी और पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
इसके बाद सीआईए स्टाफ ने आरोपी को काबू कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान उससे डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए। सीआईए ने रिमांड खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया और वहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए।