फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of barging into the shop and assaulting someone

Charkhi Dadri News: दुकान में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप

Sun, 27 Sep 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 27 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of barging into the shop and assaulting someone
चरखी दादरी। रेलवे रोड स्थित गणेश साड़ी सेंटर के संचालक संदीप गुप्ता ने एक साड़ी शोरूम में कार्य करने वाले कर्मचारियों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संदीप गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि दो सितंबर को करीब चार बजे एक व्यक्ति ने अपनी बहन को दुकान में भेजा, उसने उसके साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और गालियां दी। इसके बाद दो लोगों ने दुकान में आकर कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे दुकान बंद करने के लिए कहा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से वह कथित ज्यादतियों को सहन कर रहा है। पुलिस को पूर्व में भी कई शिकायतें दी जा चुकी हैं। संदीप गुप्ता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed