फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused of assaulting Electricity Corporation team arrested

Charkhi Dadri News: बिजली निगम की टीम से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting Electricity Corporation team arrested
बाढड़ा। बिलावल में बिजली निगम की टीम से गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोपी को बाढड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी एवं बिजली निगम के जेई धर्मराम ने 23 फरवरी को अटेला चौकी पुलिस में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि वह अटेला कलां बिजली सब स्टेशन में कार्यरत है। टीम के सदस्य एलएम संतलाल, एएलएम धर्मेंद्र, नरेंद्र व गौरव के साथ वह बिजली चोरी पकड़ने के लिए 23 फरवरी को बिलावल गांव गए थे। इस दौरान पंप हाउस नंबर पांच के पास बने एक मकान में चेकिंग के लिए टीम पहुंची तो मकान मालिक कृष्ण कुमार ने कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट की। हमले में एएलएम धर्मेंद्र व गौरव को चोटें लगी थी। इस मामले में वीरवार को बाढड़ा थाना पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed